एक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
Nanga Putla Chowk Neglect: नागपुर के गांधीबाग स्थित ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक की हालत बदहाल है। कचरे के ढेर, खराब स्मारक और टूटी सड़क से हादसे का खतरा बढ़ गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
नंगा पुतला चौक परिसर में जगह-जगह कचरे का ढेर जमा है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है। ऐतिहासिक स्मारक के आसपास गंदगी बढ़ने से यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐतिहासिक नंगा पुतला स्मारक की सीमेंट की परतें कई जगह से उखड़ गई हैं और पुताई भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। रखरखाव के अभाव में स्मारक की हालत लगातार बिगड़ रही है, जिससे इसकी खूबसूरती प्रभावित हो रही है।
व्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, बल्लारपुर में युवक पर मामला दर्ज
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
गोंदिया बाजार समिति में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, सभापति-उपसभापति के खिलाफ लामबंद हुए 13 संचालक
विदर्भ जिनिंग आग मामले में महावितरण को झटका, कोर्ट के आदेश पर कार्यालय का सामान कुर्क
गांधीबाग क्षेत्र के प्रमुख नंगा पुतला चौक की सड़क कई जगहों से उखड़कर जर्जर हो गई है। गड्ढों और टूटी सड़क के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
नंगा पुतला परिसर में स्थापित ऐतिहासिक प्रतिमाओं पर लगी पुताई और सीमेंट की परतें जगह-जगह से टूटकर गिर रही हैं। समय पर मरम्मत और रंग-रोगन नहीं होने के कारण स्मारक का मूल स्वरूप भी लगातार प्रभावित हो रहा है।
नंगा पुतला चौक के आसपास कचरा बिखरा हुआ है और परिसर में अव्यवस्था साफ तौर पर दिखाई दे रही है। शहर के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के दावों के बीच यह ऐतिहासिक परिसर लंबे समय से उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है।
