ठाणे महानगरपालिका से पहले Sharad Pawar को लगा 440 वोल्ट का झटका, करीबी ने पार्टी से तोड़ा रिश्ता
जितेंद्र आव्हाड के बेहद करीबी माने जाने वाले सुहास देसाई ने NCP (शरद पवार) को झटका दे दिया है। महानगर पालिका चुनाव से पहले पाला बदलते हुए उन्होंने DCM Ajit Pawar गुट में एंट्री ले ली हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
सुहास देसाई (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: मनपा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे दल-बदल का खेल तेज होते जा रहा है। पिछले दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ। जितेंद्र आव्हाड ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार को झटका देते हुए ठाणे मनपा में विपक्ष के नेता रहे प्रकाश बर्ड सहित अन्य को अपनी पार्टी में शामिल किया था।
इसके बाद एक सप्ताह के अंदर शरद पवार को दो बार झटका लगा है। राकां (एसपी) के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष सुहास देसाई पार्टी ने गुरुवार की सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, ठाणे शहर राको कार्यालय में उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सुहास देसाई सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।
मजे की बात यह है कि सुहास देसाई रात तक राकां (एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड के साथ थे, पांचपाखाड़ी स्थित तुलजा भवानी मंदिर में आयोजित महाआरती में हिस्सा लिए, जिसको लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ और लोगों ने भी पाला बदलने की तैयारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
TMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
ठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
कल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
मनपा चुनाव जीतने बदला पाला; आयाराम-गयाराम का दौर शुरू
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ने के बाद तत्कालीन ठाणे शहर राका अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आनंद परांजपे, मनपा में विपक्ष के नेता रहे नजीब मुल्ला, प्रकाश बर्डे सहित अन्य पदाधिकारी अजित पवार के साथ ही लिए थे, जिसके बाद जितेंद्र आशाड ने अपने करीबी पूर्व नगरसेवक सुहास देसाई की ठाणे शहर अध्यक्ष एवं प्रकाश पाटिल की कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी थी।
लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन मनपा चुनाव के समय सभी अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने लगे है। कलवा मुंद्रा में जितेंद्र आव्हाड के दबदबे को देखते हुए प्रकाश बर्ड पंकज पांडे सहित अन्य ने पिछले दिनों एक बार फिर से आव्हाड का दामन थामा था तो अब सुहास देसाई ने वसंत विहार एवं राबोड़ी में चुनाव जीतने के लिए नजीब मुल्ला का साथ पकड़ना बेहतर समझा है।
बताया गया कि सुहास देसाई को राकां में शामिल होने की रणनीति कुछ दिन पहले ही बन गयी थी इस लिहाज से ही पिछले दिनों नजीब मुल्ला ने मुंबई पार्टी ऑफिस में आनंद परांजपे से चर्चा की थी। गुरुवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का मुरबाड में कार्यक्रम था, जिसको देखते हुए सुबह 7 बजे पार्टी प्रवेश कर कार्यक्रम तैयार किया गया, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी गई, उपमुख्यमंत्री पवार ने आनंद पराजये एवं नजीब मुल्ला की मौजूदगी में सुहास देसाई व संगठन सचिव संतोष नागले सहित अन्य का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें :- Thane में दशहरे की धूम: 600 पंडालों में दुर्गा विसर्जन और 11 जगह रावण दहन
इसके पहले राकां (एनसीपी) के पदाधिकारी विक्रम खामकर, प्रफुल्ल काबले, पीटर डिसूजा, विलास पाटिल, अभिषेक कुसालकन, सुनौल कुराडे सहित कई कार्यकर्ता राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए थे।
