जलगांव में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, दरवाजे और खिड़कियां हिली, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

Jalgaon Earthquake: शनिवार सुबह 9:16 बजे जलगांव जिले के वरणगांव, भुसावल और यावल समेत कई इलाकों में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
Earthquake in Jalgaon Maharashtra
भूकंपप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शनिवार सुबह 9:15 बजे जलगांव जिले के कई हिस्सों में धरती हिली

  • लोग घबराकर घरों से बाहर निकले।

  • रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई

  • भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में जमीन से 10 किमी नीचे था।

Earthquake in Jalgaon Maharashtra: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। शनिवार सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटकों से जलगांव जिला हिल गया। अचानक धरती में कंपन महसूस होते ही वरणगांव सहित कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

जलगांव, भुसावल, रावेर, यावल, सावदा और जामनेर क्षेत्रों में भी भूकंप का हल्का असर महसूस किया गया। जिला प्रशासन ने भूकंप आने की पुष्टि की है। राहत की बात यह है कि अब तक जिले में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

Earthquake in Jalgaon Maharashtra
मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके: खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, खंडवा और आसपास के इलाकों में भी महसूस हुए कंपन

मध्यप्रदेश के खरगोन में था भूकंप का केंद्र

प्रशासन से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सुखपुरी, तहसील भागलपुर क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकंड पर आया। इसका केंद्र जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। केंद्र से लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में इसके झटके महसूस किए गए।

Earthquake in Jalgaon Maharashtra
जलगांव बैंक चुनाव: शिवसेना विधायक किशोर पाटील के बेटे सुमित का नामांकन वैध, BJP की निर्विरोध जीत पर लगा ब्रेक

वरणगांव में घरों से बाहर निकले नागरिक

जलगांव जिले के वरणगांव में अचानक कंपन महसूस होने से नागरिकों में घबराहट फैल गई। यावल तहसील के आमोदा, बामनोद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी करीब एक से डेढ़ सेकंड तक झटके महसूस किए जाने की जानकारी है। कई लोगों ने घरों में दरवाजे और खिड़कियां हिलने की बात कही। झटकों के बाद कुछ समय तक इलाके में भूकंप को लेकर चर्चा और चिंता बनी रही।

प्रशासन के अनुसार, फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

- नवभारत लाइव के लिए जलगांव से वाहिद काकर की रिपोर्ट