नितेश राणे (सौ. सोशल मीडिया )
Nitesh Rane Speech Controversy Thane: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने राज्य के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे के खिलाफ धार्मिक नफ़रत पैदा फैलाने एवं विधायक डॉ जितेंद्र आव्हाड के ख़िलाफ भड़काऊ भाषण देकर संविधान का अपमान करने का मामला दर्ज करने की मांग की है।
इस संबंध में उन्होंने सोमवार को नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। गौरतलब हो कि मंत्री Nitesh Rane ने शनिवार को मुंब्रा में सकल हिंदू समाज की सभा को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने मुंब्रा को मुंब्रा देवी बनाने सहित अन्य मुद्दों पर वक्तव्य दिया था। मनोज प्रधान का कहना है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के बारे में बहुत ही आपत्तिजनक बयान दिए थे।
सोमवार सुबह मनोज प्रधान के नेतृत्व में महिला अध्यक्ष मनीषा भगत और युवा अध्यक्ष अभिजीत पवार ने नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में सहायक पुलिस आयुक्त संभाजी जाधव और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अभय महाजन से मुलाकात की और इंडियन पीनल कोड की धारा 299 (धार्मिक नफरत फैलाकर दंगे भड़काना), धारा 351 (किसी व्यक्ति के खिलाफ भड़काना) और नेशनल इंसल्ट्स टू ऑनर एक्ट 1971 के तहत लिखित शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai International Airport को मेट्रो से जोड़ने की बड़ी योजना, 5557 करोड़ का प्रोजेक्ट