ठाणे में साधारण बस महंगी, एसी बस सस्ती! किराया बदलाव का प्रस्ताव, 16 अक्टूबर की आमसभा में होगा फैसला

Bus Fare In Thane: ठाणे में मीरा-भाईंदर मनपा की 16 अक्टूबर की आमसभा में साधारण बसों का किराया 2 से 14 रुपये बढ़ाने और AC बसों का 2 से 45 रुपये घटाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
Mira Bhayandar Bus Fare Revision Proposal For Ordinary And AC Buses
एम.बी.एम.टी. बसें(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • साधारण बसों का किराया 2 से 14 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव है।

  • AC बसों का किराया 2 से 45 रुपये घटाने की तैयारी है।

  • किराया संशोधन पर 16 अक्टूबर की आमसभा में चर्चा होगी।

Ordinary And AC Buses Fare Revision Proposal: ठाणे जिले में मीरा- भाईंदर मनपा की परिवहन सेवा में किराए का नया गणित सामने आया है।

16 अक्टूबर को होने वाली आमसभा में साधारण बसों का किराया दूरी के अनुसार 2 से 14 रुपए तक बढ़ाने, जबकि एसी बसों का किराया 2 से 45 रुपए तक घटाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। मंजूरी मिलने पर साधारण बस से सफर महंगा, जबकि एसी बस से यात्रा अपेक्षाकृत सस्ती होगी।

74 डीजल और 57 ई-बसें दौड़ रहीं

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की परिवहन सेवा की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी। वर्तमान में इस सेवा के तहत कुल 131 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इनमें 74 ईंधन चालित बसें शामिल हैं, जिनमें 59 स्टैंडर्ड बसें, 10 मिडी बसें और 5 वोल्वो एसी बसें हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 57 इलेक्ट्रिक बसों का भी संचालन किया जा रहा है।

मनपा परिवहन सेवा को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत भविष्य में 100 अतिरिक्त एसी बसें मिलने की योजना है। इससे परिवहन सेवा की क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Mira Bhayandar Bus Fare Revision Proposal For Ordinary And AC Buses
गुजरात में मूंगफली के बढ़ते दाम से महंगा हो सकता है तेल, महाराष्ट्र के बाजारों पर भी पड़ेगा असर

AC बस का किराया ज्यादा होने का तर्क

वर्तमान में साधारण बस का पहले 2 किमी का किराया 6 रुपया है, जो नवी मुंबई, ठाणे और वसई-विरार की परिवहन सेवाओं से 1 से 4 रुपए तक कम है, इसलिए इसमें 2 रुपए की वृद्धि प्रस्तावित है। वहीं, एसी बस का शुरुआती किराया 20 रुपया है, जो अन्य परिवहन सेवाओं की तुलना में करीब 50% अधिक है। इसे देखते हुए एसी बस के किराए में 5 रुपए की कमी का प्रस्ताव है।

Mira Bhayandar Bus Fare Revision Proposal For Ordinary And AC Buses
IAS कुलदीप शर्मा की मेहनत रंग लाई, बलौदाबाजार-भाटापारा की हो रही चर्चा, तीन अधिकारी हुए सम्मानित

बढ़ते संचालन खर्च से मनपा पर बोझ

बसों के संचालन के लिए सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) के तहत निजी संचालकों की नियुक्ति की गई है। टिकट से मिलने वाली पूरी आय ठाणे मनपा के पास जमा होती है, जबकि बस संचालक और टिकट संग्रह एजेंसी को प्रति किलोमीटर भुगतान किया जाता है।

टिकट आय और संचालन खर्च के बीच का अंतर मनपा को वहन करना पड़ता है। बसों की संख्या बढ़ने के साथ यह आर्थिक बोझ भी बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए किराया पुनर्निर्धारण का प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com