(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

Thane: मनपा चुनावों में भाजपा–शिवसेना युति पर ठाणे में विरोध, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

Maharashtra Local Body Election: मनपा चुनाव से पहले बीजेपी-शिवसेना युति का ठाणे में विरोध शुरू हो गया है। कोपरी मंडल ने पुराने हमलों का हवाला देते हुए गठबंधन पर आपत्ति जताई है।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: राज्य में मनपा चुनावों के लिए बीजेपी -शिवसेना युत्ति का ऑफिशियल ऐलान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने किया है। लेकिन इस निर्णय से भाजपा के कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। युति के खिलाफ पहली आवाज ठाणे से उठी है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं का यह फैसला पसंद नहीं आया है। भाजपा कोपरी मंडल की तरफ से बुधवार को पत्रकार परिषद का आयोजन कर शिवसेना पार्टी के साथ गठबंधन पर कड़ी आपत्ति जताई गयी है। मंडल अध्यक्ष कृष्ण भुजबल ने शिवसेना की तरफ से पहले किए गए अत्याचारों की जानकारी से सभी को अवगत कराया है।

संजय केलकर ने खुलकर किया विरोध

भुजबल ने इस संदर्भ में ठाणे चुनाव प्रभारी विधायक संजय केलकर, एवं निरंजन डावखरे, पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप लेले को पत्र भेजा है। भुजबल ने कहा है कि शिवसेना की पूर्व नगरसेविका मालती रमाकांत पाटिल ने ठाणे शहर के विधायक संजय केलकर के कोपरी में जन स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण को लेकर मीडिया में गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बयान दिए थे।

जिसकी वजह से से भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा गुस्सा है। साथ ही, वार्ड नंबर 19 में शिवसेना के जरिए बीजेपी वार्ड अध्यक्ष प्रशांत जाधव और प्रमोद चव्हाण पर जानलेवा हमला किया गया और उनके खिलाफ झूठी अभद्रता और अत्याचार जैसे जुर्म दर्ज किए गए, ठाणे पश्चिम में, शिवसेना के पूर्व नगरसेवक विकास रेपाले और उनके गुंडों ने वार्ड अध्यक्ष प्रशांत जाधव के साथ बदसलूकी की और जानलेवा हमला किया, उस समय भाजपा का सूचना बोर्ड भी तोड़ दिया गया था।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO