एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

Maharashtra Politics: शरद पवार गुट के लोकसभा सांसदों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और जयंत पाटिल की सीएम फडणवीस संग हवाई यात्रा ने महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई कर दिया है।
jayant patil travel with cm fadnavis
CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, पीएम मोदी के साथ शरद पवार(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jayant Patil Travel With CM Fadnavis: महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक हुई इन घटनाओं ने सूबे के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। रविवार और सोमवार की इन दो बड़ी घटनाओं ने भविष्य की किसी बड़ी राजनीतिक पटकथा की ओर इशारा किया है। एक तरफ शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी (शरदचंद्र पवार) के सांसद आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंच गए हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी के दिग्गज नेता जयंत पाटिल का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के साथ कोल्हापुर से मुंबई की एक ही चार्टर्ड फ्लाइट में सफर करना चर्चा का केंद्र बन गया है।

पीएम मोदी से प्रस्तावित मुलाकात से पहले रविवार को शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई से कोल्हापुर तक एक साथ यात्रा की। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के साथ यह संयुक्त सफर राज्य के सियासी हलकों में चर्चा का सबसे बड़ा कारण बन गया है।

सांसदों की पीएम मोदी से मुलाकात के मायने

संसद में चल रहे मानसून सत्र के बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के लोकसभा सांसदों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम तय होना कई सवाल खड़े कर रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा निर्वाचन क्षेत्रों का नया परिसीमन बिल हो सकता है।

हालांकि, सुप्रिया सुले ने कहा कि संसद के सत्र और महाराष्ट्र के मुद्दों को लेकर हमने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा था। लेकिन दिल्ली की इस दस्तक ने राजनीतिक विश्लेषकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या शरद पवार की पार्टी केंद्र सरकार के साथ किसी तरह की तालमेल बिठाने की कोशिश में है?

jayant patil travel with cm fadnavis
PK से मुलाकात पड़ी भारी? सुनेत्रा पवार से नहीं मिले अमित शाह, फडणवीस-शिंदे संग की बैठक; NDA में पड़ी दरार!

बैठक और हवाई सफर से तेज हुईं राजनीतिक अटकलें

संसद में चुनाव क्षेत्रों के नए परिसीमन विधेयक को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नेताओं की इस नजदीकी के कई मायने निकाले जा रहे हैं। काफी समय से यह चर्चा है कि दोनों NCP फिर से एक हो सकती हैं, सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है और जयंत पाटिल को महाराष्ट्र का वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि शरद पवार की पार्टी ने इन बातों का खंडन किया है लेकिन नेताओं के इस तरह साथ दिखने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com