ठाणे के एरंजाड स्कूल में HIV-एड्स जागरूकता कार्यक्रम, 181 छात्रों को बताए बचाव और सावधानियों के उपाय

HIV AIDS Awareness In Thane: बदलापुर के एरंजाड स्कूल में HIV-एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। 181 छात्रों को HIV के कारण, इलाज, बचाव, किशोरावस्था और नशे की लत की जानकारी दी गई।
Thane Badlapur School HIV AIDS Awareness Program 181 Students
अभियान के दौरान छात्रों को जागरूक करते (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Badlapur School HIV AIDS Awareness Program: ठाणे जिले में कुलगांव -बदलापुर नगर परिषद के सौजन्य से, सेवा संकल्प अभियान के तहत महाराष्ट्र राज्य एड्स नियंत्रण संस्था मुंबई के मार्गदर्शन में जिला एड्स प्रतिबंध व नियंत्रण कक्ष ठाणे और आईसीटीसी उपजिला अस्पताल बदलापुर के संयुक्त तत्वावधान में 'इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन' अभियान के अंतर्गत नगरपरिषद स्कूल क्र. 15 माध्यमिक विभाग एरंजाड, बदलापुर में छात्रों के लिए किशोरावस्था व एचआईवी (एड्स) बीमारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

HIV-एड्स से बचाव और नशे के खतरों पर दी जानकारी

आईसीटीसी काउंसलर सरिता राठोड और लैब टेक्नीशियन अमोल इसामे ने छात्रों को HIV संक्रमण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि HIV संक्रमण किन कारणों से हो सकता है और इससे बचाव के लिए किन सावधानियों का पालन करना जरूरी है।

छात्रों को HIV संक्रमित व्यक्ति के इलाज, समय पर जांच और संक्रमण की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी समझाया गया। इसके साथ ही किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों को लेकर छात्रों का मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में नशे की लत से होने वाले नुकसान और इससे दूर रहने के उपायों पर भी चर्चा हुई। छात्रों को HIV/AIDS की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सुरक्षित व्यवहार और जागरूकता के महत्व की जानकारी दी गई।

Thane Badlapur School HIV AIDS Awareness Program 181 Students
सिंहस्थ से पहले नासिक की सड़कें होंगी चकाचक, 18 सड़कों के काम में तेजी के निर्देश; नवंबर से डामरीकरण

इस कार्यक्रम में 181 स्कूली छात्रों ने भाग लिया

बदलापुर नगर परिषद के अधिकारियों और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में एरंजाड स्कूल में आयोजित HIV-एड्स जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद की नपा सुचिता घोरपड़े, मुख्याधिकारी मारुती गायकवाड़, शिक्षा सभापति प्रियंका दामले, शिक्षा विभाग प्रमुख महेश देशपांडे और पूर्व उप-मुख्याधिकारी विलास जड़ये के मार्गदर्शन में किया गया। अधिकारियों ने छात्रों के लिए आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विद्यार्थियों को सही जानकारी देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों की सहभागिता भी रही। आयोजकों ने कहा कि किशोरावस्था में स्वास्थ्य, नशे और HIV-एड्स जैसे विषयों को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाध्यापिका वृषाली बोराडे, धनाजी देसले, हर्षदा तेलवणे तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Thane Badlapur School HIV AIDS Awareness Program 181 Students
ठाकरे बंधुओं के SIR विरोधी मोर्चे पर मंत्री मुरलीधर मोहोल का निशाना, बोले- जनता ने नकारा, इसलिए कर रहे आंदोलन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com