खरीदारी में मशगूल थी भीड़…तभी नाले की ओर पड़ी नजर और बाजार में मच गया हड़कंप!
Thane Man Found Dead: महाराष्ट्र के ठाणे की बाजार में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खरीदारी में मशगूल भीड़ के बीच कुछ लोगों की नजर नाले की तरफ गई। नाले में एक लाश पड़ी थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कालीयन स्थित एपीएमसी मार्केट में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाजार में भीड़ के बीच नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। रोजमर्रा की खरीदारी में व्यस्त लोग अचानक इस दृश्य को देखकर सन्न रह गए। शव मिलने की खबर फैलते ही बाजार में हड़कंप मच गया।
नाले में पड़ा मिला शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या पत्थरों से वार कर की गई है। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि युवक बाजार में कब और कैसे आया, और शव को नाले तक किसने पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
US-Iran War: खाड़ी देशों पर कहर बनकर टूट रहा ईरान…कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर ताबड़तोड़ दागे ड्रोन, मचा हड़कंप
21 हादसों के बाद जागा प्रशासन, ठाणे मेट्रो मार्ग की जर्जर सड़कों पर शुरू हुई मरम्मत
Explainer: कतर के पूर्व शासक के निधन पर भारत क्यों मना रहा शोक? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
मार्केट में मची अफरा-तफरी
एपीएमसी मार्केट आमतौर पर सुबह के समय बेहद व्यस्त रहता है। गुरुवार को भी लोग फल, सब्जी और दूसरी जरूरी चीजें खरीदने में लगे हुए थे। तभी किसी ने नाले की तरफ देखा और युवक का शव नजर आया। देखते ही देखते यह खबर बाजार में फैल गई और लोग इकट्ठा हो गए।
पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह युवक कौन था, कहां से आया, और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई।
यह भी पढ़ें- कलंब में राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन, छात्रों का भारी उत्साह और प्रतिसाद
यह मामला फिलहाल रहस्य बना हुआ है, लेकिन शुरुआती संकेत हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं।
