Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पनवेल महानगरपालिका में झोपडपट्टी पुनर्वसन प्रस्ताव मंजूर, 280 कर्मचारियों को मिलेगा घर

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Oct 21, 2021 | 09:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई : पनवेल महानगरपालिका (Panvel Municipal Corporation) क्षेत्र को झोपड़पट्टी मुक्त  बनाने के लिए महानगरपालिका की आमसभा में झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्रस्ताव को मंजूर (Slum Rehabilitation Proposal Approved) किया गया है, जिसके तहत पनवेल महानगरपालिका द्वारा 280 घरों का निर्माण 2 चरणों में कराया जाएगा। इस योजना के प्रथम चरण में महानगरपालिका के सफाई कर्मियों के लिए 55 घर बनाए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 225 घरों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महानगरपालिका  को प्रति घर 4 लाख 50 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा और शेष राशि महानगरपालिका  खुद खर्च करेगी।

गौरतलब है कि पनवेल स्थित क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के सभागृह में महानगरपालिका की ऑनलाइन आमसभा हुई, इस सभा में महापौर डॉ. कविता चौतमोल, महानगरपालिका कमिश्नर गणेश देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रसाल, नगर सचिव तिलकराज खापर्डे, महानगरपालिका के अधिकारी सभागृह में मौजूद थे, वहीं महानगरपालिका के सभागृह नेता परेश ठाकुर और अन्य नगरसेवकों ने ऑनलाइन द्वारा इस सभा में हिस्सा लिया, जिसमें पनवेल महानगरपालिका के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना को मंजूर किया गया। यह योजना पनवेल महानगरपालिका का ड्रीम प्रोजेक्ट होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Bombay High Court से भाजपा उम्मीदवार को राहत, नामांकन खारिज करने का आदेश रद्द

नवी मुंबई चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: फ्लाइंग स्क्वाड ने जांच के दौरान कार से जब्त किए 16 लाख रुपए

नवी मुंबई चुनाव में हाईकोर्ट के फैसले से ट्विस्ट, BJP उम्मीदवार को राहत, दोबारा छपेंगे बैलेट पेपर

Navi Mumbai में युति नहीं, गणेश नाईक बनाम एकनाथ शिंदे की सीधी सियासी टक्कर

 25 वर्ष से अधिक सेवा वालों को मिलेगा मुफ्त में घर

 झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना के तहत  पनवेल महानगरपालिका में जिन कर्मचारियों की सेवा देने की अवधि 25 वर्ष से अधिक है, ऐसे कर्मचारियों को महानगरपालिका उक्त घर मुफ्त में देगी। वहीं जिन कर्मचारियों की सेवा देने की अवधि 25 वर्ष से कम है, ऐसे कर्मचारियों को उक्त घर न्यूनतम किराए पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जब इन कर्मचारियों की सेवे देने की अवधि 25 वर्ष पूरी  होगी, तब इन्हें भी महानगरपालिका द्वारा उक्त घर का मालिकाना अधिकार दिया जाएगा। 

Slum rehabilitation proposal approved in panvel municipal corporation 280 employees will get home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2021 | 09:36 PM

Topics:  

  • Navi Mumbai
  • Slum Rehabilitation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.