-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Double Line Parking On West High Court Road
Nagpur: ट्रैफिक का हाल बेहाल, वेस्ट हाई कोर्ट रोड पर डबल लाइन पार्किंग, वाहन चालकों की बढ़ी मनमानी
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: शहर में दिनों-दिन पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। नागपुर के वेस्ट हाई कोर्ट की ओर इस तरह की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है, क्योंकि लोग अब मनमनी कर गाड़ी सड़क पर गाड़ी रखने लगे है।

डबल लाइन पार्किंग की समस्या (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
Nagpur News: पश्चिम नागपुर में वेस्ट हाई कोर्ट रोड पर इन दिनों अफरातफरी मची हुई है। शंकरनगर चौक से लेकर लॉ कालेज चौक तक सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग होने के चलते ट्रैफिक स्लो हो रहा है। दुकानों के सामने टूव्हीलर की कतारें लगती हैं तो उसके बाद सड़क पर फोरव्हीलर की। इससे कई बार तो कुछ हिस्सों में दूसरे वाहनों को निकलने के लिए सड़क नहीं बचती।
कई बार तो शाम के समय गोकुलपेठ चौक, लक्ष्मीभवन चौक और शंकरनगर चौक के पहले वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। कार्रवाई करने वाला ट्रैफिक विभाग नदारद है। हालत यह है कि कुछ हिस्सों में तो कार की डबल लाइन पार्किंग होती है जिससे रोड पर सिर्फ एक कार निकलने लायक ही जगह रह जाती है। इस रोड पर अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जिसके चलते भारी संख्या में लोग आते हैं।
पार्किंग की समस्या
खानपान के नामी रेस्टोरेंट आदि होने के चलते युवाओं की भीड़ भी शाम के बाद बढ़ जाती है। दुकानों के सामने टूव्हीलर की पार्किंग होती है और उसके बाद कार चालक अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। जगह नहीं मिलने पर दूसरे कार चालक उसके बाद पार्किंग कर देते हैं। जब वाहनों का दबाव बढ़ता है तो ट्रैफिक काफी स्लो हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
निगरानी व्यवस्था ही बंद
कुछ वर्ष पहले इस रोड की ट्रैफिक समस्या को सुलझाने के लिए प्रयोग किया गया था। गोकुलपेठ बाजार और टाइम्स स्क्वेयर पर डिवाइडर के बीच की जगह बंद कर दी गई थी। इस परिसर में रोड पर एक साइड टूव्हीलर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। फोरव्हीलर को 2 मिनट से अधिक खड़ा रहने की अनुमति नहीं थी। ट्रैफिक विभाग का वाहन लगातार नजर रखा करता था।
यह व्यवस्था कुछ ही समय चल पाई, फिर निगरानी ही बंद हो गई। इसके चलते रोड पर कार चालकों की मनमानी फिर पहले जैसे हो गई है। रोड पर वाहन खड़ा कर लोग खरीदारी करते रहते हैं और इधर सुचारु यातायात व्यवस्था बाधित होती रहती है। कारें घंटों रोड पर खड़ी रहती हैं। किसी को चिंता नहीं है।
जिम्मेदार लोगों की गैर जिम्मेदारी
हमेशा इस रोड पर शाम को ही अधिक दिक्कत होती है। चूंकि कार्यालय छूटने के समय रोड पर भीड़ बढ़ती है, इसलिए ट्रैफिक स्लो हो जाता है। गैर जिम्मेदार लोग रोड पर ही अपने वाहन खड़ा कर गायब हो जाते हैं। सभी अपनी जिम्मेदारी समझें तो समस्या नहीं होगी। पूरे परिसर में पार्किंग की कोई व्यवस्था ही नहीं है। मनपा और एनआईटी द्वारा वर्षों से गोकुलपेठ कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने की केवल घोषणा ही कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – सरपंच भवन में बन रहा मिनी हॉल, महिला बचत गट का दिखाया सपना, पेट्रोल पंप पर गिरी गाज
कॉम्प्लेक्स बन गया तो वहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी होगी और इस समस्या से निजात मिलेगी। नागरिकों का कहना है कि यह समस्या तो सिटी के सारे बाजार क्षेत्र की है लेकिन वेस्ट हाई कोर्ट परिसर में हालत बद से बदतर है। फोरव्हीलर को रोड पर लगाना गलत है। इन पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई नियमित होनी चाहिए लेकिन कर्णधार कुंभकर्णी नींद में हैं। परेशानी जनता भुगत रही है।
Double line parking on west high court road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Aug 05, 2026 | 09:15 AMबिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 09:11 AMNavabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMLock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Aug 05, 2026 | 08:57 AMझारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
Aug 05, 2026 | 08:50 AMMalaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज
Aug 05, 2026 | 08:40 AMजायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील
Aug 05, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














