रोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट बने उद्योगपति प्रदीप रांका, रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह प्रेसीडेंट इलेक्ट घोषित
Rotary Club Bhiwandi President News: प्रदीप रांका ने भिवंडी रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट पद संभाला। कार्यक्रम में गुरुप्रसाद सिंह को आगामी सत्र के लिए प्रेसिडेंट (इलेक्ट) घोषित किया गया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
रोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट बने उद्योगपति प्रदीप रांका व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pradeep Ranka Rotary Club Bhiwandi President: जनसेवा के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब के माध्यम से मेडिकल हेल्प, शिक्षा,स्वच्छता सहित गरीबों को अन्नदान, वस्त्र, प्याऊ,वृक्षारोपण आदि कार्य रोटेरियन टीम समूचे ठाणे जिले में मिलजुल कर प्रतिवर्ष करती है। रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 (इलेक्ट) चंद्रहंस शेट्टी ने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा जनहितार्थ किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि, रोटरी निरंतर जनहित कार्यों को अंजाम देती है।
वे रामदेव बाईट्स सभागृह में भिवंडी रोटरी क्लब के नवनियुक्त परिवर्तन प्रेसिडेंट (2026-27) प्रदीप बालचंद रांका, सेक्रेट्री प्रताप हीरा, खजांची दीपक गांधी सहित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।प्रेसीडेंट प्रदीप रांका और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह को (2027-28) के लिए रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी का प्रेसीडेंट (इलेक्ट) घोषित किया गया।
रोटेरियन रहे उपस्थित
उक्त मौके पर रोटरी असिस्टेंट गवर्नर जगदीश पाटिल,चीफ कोआर्डीनेटर सतीश भोजने, पूर्व प्रेसीडेंट हरिश्चंद्र भोईर, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री अवधूत शेटे, संदीप चौधरी, पूर्व प्रेसीडेंट एवं भिवंडी मनपा सभापति एड. वैभव भोईर, नीता भोईर,रोटरी क्लब भिवंडी एडमिन महेश आंग्रे, पूर्व प्रेसीडेंट राजेश पालीवाला, मुफज्जल आरसीवाला, खजांची, दीपक गांधी, मुरली हेडा, डॉ. अभिषेक जैन, दिलीप पोद्दार, सीए कैलाश बजाज, गुणवंती प्रदीप रांका, डॉ. संजय यादव, डॉ. सुनीता एस यादव, उद्योगपति सुरेश जैन, कैलाश मूंदड़ा,जयंती भंडारी, डॉ. सोमन, वंश रांका, मोहित छाजेड़,पीडी यादव सहित रोटरी क्लब कल्याण से पधारे गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
बोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी के नवनियुक्त परिवर्तन प्रेसिडेंट प्रदीप रांका ने टाइटन पूर्व प्रेसीडेंट रमेश मालानी से पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि,उनकी प्राथमिकता रोटरी परिवार में नए सदस्यों को जोड़ना सहित जनहित कार्य अंजाम देकर रोटरी के जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
रोटरी क्लब का 66 वर्षों का इतिहास
रोटरी क्लब पूर्व प्रेसीडेंट रमेश मालनी ने अपने कार्यकाल में किए गए जनहित कार्यों स्वच्छता, मेडिकल सेवा, शिक्षा सेवा,आदिवासी परिवारों को वस्त्र,धान्य वितरण, वृक्षारोपण,रिमांड होम में रक्षाबंधन आदि महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भिवंडी रोटरी क्लब का 66 वर्षों का गौरवशाली इतिहास है।
यह भी पढ़ें:- उद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत
रोटरी क्लब भिवंडी ने अनगिनत जनहित कार्य अंजाम देकर रिकार्ड कायम किया है। नवनियुक्त प्रेसिडेंट प्रदीप रांका की कुशल टीम रोटरी क्लब भिवंडी को नई ऊंचाई पर ले जाने में महत्वपूर्व भूमिका निभाएंगे। रोटरी परिवार में नए रोटेरियन भी जोड़े गए। कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और थाने जिले में रोटरी द्वारा अंजाम दिए जा रहे जनहित कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।
