-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Removing Garbage From Drain In Bhiwandi Sweepers Forgot To Pick Up Local Citizens Are Getting Upset
भिवंडी में नाला से कचरा निकाल, सफाईकर्मी उठाना भूले, परेशान हो रहे स्थानीय नागरिक
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: पावरलूम नगरी में नाला, गटर सफाई ठेकेदार की लापरवाही जगह-जगह उजागर हो रही है। नाला (Drain), गटर की आधी-अधूरी सफाई कर निकाला गया कचरा (Garbage) ठेकेदार (Contractor) के सफाईकर्मी उठाना ही भूल गए हैं। नाला सफाई के उपरांत सड़क किनारे पड़ा हुआ बदबूदार कचरा राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। नाला सफाई कार्यों को लेकर भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल (Bhiwandi Municipal Commissioner Vijay Kumar Mhasal) की सख्त चेतावनी के बावजूद नाला सफाई ठेकेदारों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है।
गौरतलब है कि भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन द्वारा भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत नाला, गटर की सफाई का ठेका दो करोड़ 9 लाख रुपए में सफाई ठेकेदारों को दिया गया है। शहर के नागरिकों का आरोप है कि करीब 20 दिनों से शुरू हुए नाला सफाई का कार्य अभी तक 50 प्रतिशत तक भी नहीं हो पाया हैं।
महानगरपालिका के कमिश्नर ने दी ये सख्त चेतावनी
महानगरपालिका कमिश्नर विजयकुमार म्हसाल ने नाला सफाई ठेकेदारों को बेहतर तरीके से सफाई कार्यों को अंजाम दिए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं अन्यथा भुगतान रोकने सहित ब्लैक लिस्ट किए जाने की चेतावनी दी है। नाला, गटर सफाई ठेकेदार कम मजदूरों के साथ बेहद धीमी गति से सफाई कार्यों को अंजाम देते हुए बरसात आने का इंतजार कर रहे हैं। बरसात शुरू होते ही नालो में जमा कचरा खुद-ब-खुद पानी के साथ बह जाएगा और ठेकेदारों को मुफ्त में अधिकारियों को खुश कर भुगतान मिल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Exclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
ओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
नालों के किनारे पड़ा है कचरा
सफाई ठेकेदारों द्वारा कल्याण नाका से धामनकर नाका, अंजुर फाटा, साईं बाबा मंदिर के आगे, रोलेक्स होटल, म्हाडा कॉलोनी, कामतघर, अजंता कंपाउंड, देवजी नगर, भंडारी कंपाउंड, नवी बस्ती, बावला कंपाउंड, गुलजार नगर, नागांव, शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों में नाले और गटरों की आधी-अधूरी सफाई के बाद गीला कचरा सड़क किनारे रख दिया गया है। सड़क किनारे रखा हुआ बदबूदार कचरा से लोगों को आने जाने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने लगाया ये गंभीर आरोप
लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी नाला,गटर से आधा अधूरा कचरा तो निकाल दिए, लेकिन कचरा ले जाना ही भूल गए हैं। सफाईकर्मी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होते ही कचरा फिर नाला, गटर में वह कर चला जाएगा। सफाई कर्मियों को कहीं से कचरा उठाना भी नहीं पड़ेगा।
[blockquote content=”नाला, गटर सफाई कर निकाला गया कचरा गीला होता है। सूखने के बाद फौरन उठाने के निर्देश सफाई ठेकेदार को दिया है।सड़क किनारे से कचरा नहीं उठाने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही होगी।” pic=”” name=” -दीपक झिंझाड़, उपायुक्त, भिवंडी महानगरपालिका “]
Removing garbage from drain in bhiwandi sweepers forgot to pick up local citizens are getting upset
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Jul 09, 2026 | 01:13 PMExclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
Jul 09, 2026 | 01:13 PMओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
Jul 09, 2026 | 01:11 PMकौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर आएगा भूचाल! कैबिनेट बैठक छोड़ शरद पवार से बंद कमरे में मिले एकनाथ शिंदे
Jul 09, 2026 | 01:08 PMAlliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल
Jul 09, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सख्त, सरकारी आश्वासनों पर श्वेत पत्र, मंत्रियों को चेतावनी
Jul 09, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM










