ठाणे के एसटी बस स्टेशनों की गंदगी देख भड़के प्रताप सरनाईक, अधिकारियों को लगाई फटकार; तत्काल सुधार के निर्देश

Thane Bus Station Cleanliness Inspection: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ठाणे स्टेशन, वंदना और खोपट ST बस स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। गंदगी और अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
Pratap Sarnaik Thane ST Bus Stand Inspection
निरीक्षण के दौरान प्रताप सरनाईक(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्रताप सरनाईक ने ठाणे के तीन प्रमुख ST बस स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया।

  • ठाणे स्टेशन के बस स्टैंड पर गंदे शौचालय और अव्यवस्थाएं देखकर जताई नाराजगी।

  • अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने और संबंधित ठेकेदार से जवाबदेही तय करने के निर्देश।

  • खोपट बस स्टैंड पर चालक-परिचालकों के विश्राम गृह का भी लिया जायजा।

  • खोपट की सुविधाओं पर संतोष जताते हुए पूरे महाराष्ट्र में बेहतर बस स्टैंड विकसित करने की अपेक्षा की।

Pratap Sarnaik Thane ST Bus Stand Inspection: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने शनिवार को ठाणे शहर के तीन प्रमुख एसटी बस स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया।

ठाणे स्टेशन, वंदना और खोपट बस स्टेशनों पर पहुंचकर उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों, यातायात नियंत्रण कक्ष और चालक-परिचालकों के विश्राम गृहों का जायजा लिया। इस दौरान बस स्टेशनों पर गंदगी और अव्यवस्थाएं देखकर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

सभापति ने की थी शिकायत

यह निरीक्षण नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति की सभापति एवं नगरसेविका मीनल संखे द्वारा की गई शिकायत के बाद किया गया। इस दौरान नगरसेविका मीनल संखे के साथ नगरसेवक पवन कदम, सुधीर कोकाटे और संजय वाघुले सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

गंदे शौचालय देखकर भड़के मंत्री

ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एसटी बस स्टैंड के शौचालयों की खराब स्थिति और गंदगी देखकर प्रताप सरनाईक ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बस स्टैंड के शौचालय गंदगी के अड्डे बन गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित ठेकेदार से सफाई का काम निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार करवाया जाए और तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में जहां तोड़फोड़ का काम हुआ है, वहां पड़े निर्माण सामग्री और अन्य सामान को तुरंत हटाने तथा पूरे परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य बिना किसी देरी के पूरा करने को कहा।

Pratap Sarnaik Thane ST Bus Stand Inspection
ठाणे से भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर तक दौड़ेगी मेट्रो, 34.21 किमी का होगा पूरा नेटवर्क; जानें रूट और स्टेशन

मंत्री के दौरे से बेहतर होती सुविधाएं

खोपट बस स्टैंड पर निरीक्षण के दौरान मंत्री सरनाईक ने चालक और परिचालकों के विश्राम गृह का भी जायजा लिया। यहां आराम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत के दौरान एक कर्मचारी ने कहा कि मंत्री के दौरे के बाद व्यवस्थाएं बेहतर हो जाती हैं। उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में इसी तरह के दौरे करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और वे अच्छे माहौल में आराम कर पाते हैं। सुविधाएं अच्छी होंगी तो कर्मचारी भी अधिक उत्साह से काम कर सकेंगे।

कर्मचारी की बात पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रताप सरनाईक ने कहा कि एसटी महामंडल का प्रत्येक कर्मचारी संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए कर्मचारियों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

Pratap Sarnaik Thane ST Bus Stand Inspection
ठाणे: स्ट्रोक के बाद मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, फोर्टिस अस्पताल ने आयोजित किया मार्गदर्शन सत्र

खोपट बस स्टैंड की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने खोपट बस स्टैंड पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अपेक्षा जताई कि खोपट की तरह ही महाराष्ट्र के प्रत्येक विभाग में स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक बस स्टैंड विकसित किए जाने चाहिए।