Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पानी के लिए विरोधी पक्ष नेता ने किया आयुक्त कार्यालय के बाहर आंदोलन

  • Written By: Virendra Mishra
Updated On: Oct 18, 2021 | 11:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : पिछले कई दिनों से ठाणे (Thane) सहित मुंब्रा, दिवा, कलवा क्षेत्रों में पानी की किल्लत के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। अब इसी बीच इन क्षेत्रों अब गंदा (मटमैला) पानी आपूर्ति होने का मामला सामने आया है। ऐसे में मुंब्रा वासियों की पानी की समस्या दूर करने और स्वच्छ पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता अशरफ शानू पठान (Ashraf Shanu Pathan) ने महानगरपालिका कमिश्नर के कार्यालय के बाहर आंदोलन किया। लगातार दो घंटे किए इस आंदोलन के बाद आखिरकार अतिरिक्त आयुक्त (Additional Commissioner) संदीप मालवी (Sandeep Malvi) द्वारा पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन मिलने के बाद पठान ने अपना आंदोलन वापस लिया। 

वर्तमान समय में एमआयडीसी की तरफ से पुराने पाइप लाइन को बदलने का काम तेजी से शुरू है। लेकिन इस काम को करने के दौरान बीच-बीच में पाइप लाइन के टूटने और पानी का रिसाव अधिक संख्या में होने का मामला भी सामने आ रहा है। जिसका असर एमआईडीसी द्वारा की दी जारही क्षेत्रों की जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है। परिणाम स्वरूप, ठाणे के वागले इस्टेट, मुंब्रा, कलवा और दिवा परिसर में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है। यहाँ पर आए दिन पानी की कटौती से यहाँ के आम नागरिकों पानी की बंद बोतलों और टैंकरों की पानी आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ दो से तीन दिन के अंतराल के बाद किसी तरह पानी की आपूर्ति हो रही है तो वह भी नलों में गंदा पानी आ रहा है। मुंब्रा और कलवा में पानी की अनियमित आपूर्ति को लेकर राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड भी पिछले सप्ताह महानगरपालिका को फटकार लगा चुके है। लेकिन स्थिति जस-की-तस बनी हुई है।   

इस दरम्यान पानी के इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता अशरफ शानू पठान ने महानगरपालिका मुख्यालय में स्थित महानगरपालिका कमिश्नर कार्यालय के बाहर तकरीबन एक बजे आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता या फिर कोई हल नहीं निकल जाता तब तक वे आंदोलन पर बैठे रहेंगे। इसके बाद करीब दो घंटे के अंतराल के बाद महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी आंदोलन की जगह पर पहुंचे। मालवी के साथ पानी आपूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद पवार भी मौजूद थे। दोनों ने विरोधी पक्ष नेता को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पानी का प्रेशर बढ़ाया जाएगा और यहां के पानी की टंकी की समस्या को दूर किया जाएगा। जिससे नागरिकों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो पाए। इसके बाद विरोधी पक्ष नेता ने आना आंदोलन वापस लिया। 

सम्बंधित ख़बरें

‘दाऊद से कनेक्शन और अब बहू का उत्पीड़न’, मीरा-भाइंदर की लेडी डॉन के परिवार पर FIR

मुंबई, ठाणे और भिवंडी में यात्रियों की सुरक्षा रामभरोसे, मेट्रो कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं से दहशत

कल्याण-डोंबिवली को मिली 500 बेड के ‘ग्रीन हॉस्पिटल’ की सौगात! अब मुंबई भागने की जरूरत नहीं, जानें सुविधाएं

Thane Coastal Road: अब मिनटों में तय होगा ठाणे से भायंदर का सफर! MMRDA ने पूरा किया फाउंडेशन का 50% काम

Opposition leaders protested outside the commissioner office for water

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2021 | 09:50 PM

Topics:  

  • Clean Water
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.