Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टैक्स वसूली न करना अधिकारियों को पड़ा भारी, भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर ने लगाया अधिकारियों पर फाइन

  • Written By: गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: Mar 12, 2022 | 07:41 PM
Follow Us
Follow Us:

भिवंडी: भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर सुधाकर देशमुख (Bhiwandi Municipal Corporation Commissioner Sudhakar Deshmukh) टैक्स बकाया वसूली पर बेहद सख्ती बरत रहे हैं। भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) में कार्यरत सभी अधिकारियों की टैक्स वसूली (Tax Collection) में ड्यूटी लगाई गई है, बावजूद करीब दर्जन भर से अधिक महानगरपालिका अधिकारियों ने  विभागीय कार्यों का हवाला देते हुए वसूली के लिए नहीं गए। अधिकारियों के टैक्स वसूली में नहीं जाने का मामला संज्ञान में आते ही महानगरपालिका कमिश्नर सुधाकर देशमुख ने अधिकारियों पर 500 रुपए का आर्थिक दंड (Fine) लगाए जाने का निर्देश महानगरपालिका उपायुक्त दीपक झिंझाड को दिया है।  भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर देशमुख के सख्त रवैये से अधिकारियों में हड़कंप मचा हैं।

गौरतलब है कि भिवंडी महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति बेहद खस्ताहाल होने की वजह से शहर के तमाम विकास कार्य सहित मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया जाना भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन के लिए बेहद कठिन चुनौती साबित हो रहा है। महानगरपालिका तिजोरी में धन के अभाव की वजह से कई अहम विकास कार्य रुके पड़े हैं। नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नागरिक भी खासे परेशान है।  भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर सुधाकर देशमुख ने नागरिकों की तकलीफों को गंभीरता से लेते हुए बकाया वसूली पर जोर देते हुए अधिकारियों को भी प्रभाग स्तर पर वसूली की जिम्मेदारी सौंपी है।

अधिकारियों की लापरवाही से लगाया आर्थिक जुर्माना

 भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर सुधाकर देशमुख ने  बकाया वसूली के लिए अधिकारियों की बुलाई बैठक में वसूली कार्यों की समीक्षा की। वसूली समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि करीब 20 ऐसे कुशल अधिकारी जिन्हें वसूली कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई वे नियमित तरीके से वसूली कार्य को अंजाम नहीं दे रहे हैं। बकाया वसूली कार्यों में लापरवाही का खुलासा होने पर कमिश्नर ने अधिकारियों पर 500-500 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाकर वेतन से काटे जाने का आदेश महानगरपालिका उपायुक्त (कर) दीपक झिंझाड को दिया है। 

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त

मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway

जहरीले शोरमा वाली फेमस दुकान पर चला बुलडोजर, 24 घंटों में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग अस्पताल में भर्ती

Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

टैक्स वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कमिश्नर ने बकाया वसूली में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि टैक्स वसूली में लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं होगी। बकाया टैक्स वसूली का टारगेट नहीं पूरा होने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर के आदेश का होगा पालन

उक्त संदर्भ में कई महानगरपालिका अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मार्च माह होने की वजह से विभागीय कार्य का लोड अत्यधिक है। कमिश्नर के आदेश के उल्लंघन का कोई सवाल ही नहीं है। वसूली आदेश का पालन किया जाएगा।

Officials suffered heavy for non recovery of tax bhiwandi municipal commissioner imposed fine on the officers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2022 | 07:41 PM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Bhiwandi Municipal Commissioner

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.