Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC के स्कूलों में घट रही विद्यार्थियों की संख्या

  • Written By: Virendra Mishra
Updated On: Apr 15, 2022 | 09:21 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे:  ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) क्षेत्र के अंतर्गत महानगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों (Schools) में वर्तमान समय में घट रही विद्यार्थियों (Students) की संख्या शिक्षा विभाग (Education Department) के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।  प्रत्येक वर्ष टीएमसी प्रशासन (TMC Administration) अपने स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा, स्कूलों की देखभाल और शिक्षकों के वेतन पर करोड़ों रुपए खर्च करती हैं।  फिर भी विद्यार्थियों को आकर्षित करने में असफल साबित होती नजर आ रही है।  

गौरतलब है कि ठाणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर में कुल 124 स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।  डेढ़ दशक पहले ठाणे महानगरपालिका संचालित स्कूलों में 55 हजार से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन वर्तमान समय में इन विद्यालयों में छात्रों की संख्या गिरकर 24 हजार पर आ गई है।  संभावना जताई जा रही है कि आगे के कुछ वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या और भी घट जाएगी। गत छह वर्षों के दौरान छात्रों की संख्या तेजी से घटी है।  

नहीं हो रही प्रशासनिक स्तर पर पहल

प्रशासनिक स्तर पर इसको लेकर किसी भी तरह की पहल नहीं की जा रही है।  शिक्षण के स्तर में किसी भी तरह का सुधार नहीं देखा जा रहा है।  हाल के वर्षों में बड़ी तेजी से महानगरपालिका द्वारा संचालित स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घटी है, जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।  ठाणे शहर में ठाणे महानगरपालिका द्वारा संचालित पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।  

सम्बंधित ख़बरें

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ड्राइवर को आई झपकी और उजड़ गया परिवार, ठाणे की मां-बेटे की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र का सबसे बड़ा स्कैम: 11000 लोगों से ठगे 500 करोड़, मास्टरमाइंड दंपति गुजरात से अरेस्ट

मुंबई लोकल से यात्रियों के गिरने का सिलसिला जारी, सायन के बाद बदलापुर में हादसा; एक महिला यात्री की मौत

महापौर चुनाव से पहले सपा के 6 पार्षद नॉट रीचेबल, भिवंडी में आया सियासी भूचाल, कांग्रेस के सपनों पर लगा ग्रहण!

कोरोना के कारण बाधित हुई पढ़ाई

कोरोना के कारण लगातार दो वर्षों तक ठाणे महानगरपालिका संचालित स्कूलों में पढ़ाई बुरी तरह से बाधित रही थी।  इन बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट या वाईफाई की सुविधा नहीं होने के कारण 60 प्रतिशत से अधिक बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए।  टीएमसी संचालित स्कूलों में वर्ष 2018 में 27 हजार से अधिक बच्चे, वर्ष 2019 में 29 हजार बच्चे, वर्ष 2020 में 27 हजार बच्चे और वर्ष 2021 में 24 हजार से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। छात्रों की संख्या में यह गिरावट साफ दर्शा रहा है कि मान्यता संचालित स्कूलों में शैक्षणिक स्तर नीचे गिर चुका है।  

स्कूलों में पढ़ाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं: अंकित इंद्रेश राय 

इस मामले को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अंकित इंद्रेश राय कहना है कि स्कूलों में पढ़ाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं है।  यहां पर छात्रों की संख्या लगातार घट रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में संचालित किए जाने वाले इन विद्यालयों की स्थिति से साफ जाहिर हो रहा है कि ठाणे महानगरपालिका संचालित स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिर रहा है। इस कारण अभिभावक अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए निजी स्कूलों में डाल रहे हैं।  

Number of students decreasing in tmc schools

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2022 | 09:21 PM

Topics:  

  • Number of Students
  • Thane
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.