Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महानगरपालिका मुख्यालय स्थित विविध कामगार युनियनों के कार्यालयों को खाली करने का नोटिस, मचा हड़कम

  • By कमर.काजी
Updated On: Jul 05, 2022 | 06:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय (Ulhasnagar Municipal Corporation Headquarters) में कार्यरत कर्मचारियों (Working Employees) के बीच कार्यरत विविध 7 यूनियनों (Unions) के कार्यालय है, इन कार्यालयों (Office) को सात दिन के भीतर खाली करने की नोटिस (Notice) महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. राजा दयानिधि (Commissioner Dr. Raja Dayanidhi) द्वारा दी गई है। इस नोटिस का अब यूनियनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। 

विविध यूनियन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मुख्यालय में गेट मीटिंग और महानगरपालिका प्रशासन को चेताया कि यदि नोटिस वापस नहीं ली तो महानगरपालिका में सभी कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन भी करने का निर्णय लेने पर बाध्य होंगे। जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, लेबर फ्रंट, भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ, महाराष्ट्र नव निर्माण कामगार संघटना इस तरह यह 4 यूनियन का महापालिका मुख्यालय में कार्यालय है। 

सम्बंधित ख़बरें

ब्रिटेन में भारतीय युवक की बड़ी जीत, नस्लीय भेदभाव केस में KFC Franchise पर 70 लाख का जुर्माना

₹25,000 की बेसिक सैलरी पर कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी? जानें पूरा कैलकुलेशन और फॉर्मूला

एक हफ्ते में 3 दिन छुट्टी और 4 दिन काम, क्या नए लेबर कोड में है ऐसा कानून? जानिए पूरी डिटेल

Labour Code: नए लेबर कोड से घटेगी टेक-होम सैलरी? जानें सैलरी स्ट्रक्चर, PF और ग्रेचुटी में बदलाव

महाराष्ट्र में यह पहली घटना होगी  

इस संदर्भ में लेबर फ्रंट कामगार यूनियन के अध्यक्ष श्याम गायकवाड़ ने कहा कि पिछले 40 साल से भी अधिक समय से लेबर फ्रंट महानगरपालिका के कामगारों के हक्क और न्याय के लिए संघर्ष कर रही है, गायकवाड़ ने कहा कि महानगरपालिका में ठेका पद्धति से कामगारों को लिया जा रहा है, 1500 कर्मचारियों के पद रिक्त है, कामगारों को सातवें वेतन आयोग का बकाया अभी तक अदा नहीं किया गया। जिसकी राशि 72 करोड़ है, कामगारों की पदोन्नती रुकी है। इस सभी के निदान के लिए महानगरपालिका कमिश्नर कुछ नहीं कर रहे। बल्कि कामगारों की लड़ाई लड़ने वाली युनियनों को हटाने के पीछे लगे है। कामगार नेता श्याम गायकवाड़ का कहना है कि वह नोटिस से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि यूनियन के कार्यालय को हटाने की जो नोटिस दी गई है शायद महाराष्ट्र में यह पहली घटना होगी। वही लेबर फ्रंट के अध्यक्ष श्याम गायकवाड़ की ही तरह अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष चरणसिंह टाक, भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ के राधाकृष्ण साठे, महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार सेना के अध्यक्ष दिलीप थोरात आदि का भी निर्णय है। इस संदर्भ में  महानगरपालिका के किसी भी अधिकारी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।

Notice to vacate the offices of various workers unions located at the municipal headquarters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2022 | 06:09 PM

Topics:  

  • Ulhasnagar
  • Working Employees

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.