आतंकी शहजाद का मोहरा अरेस्ट, यश सिंह पर पाक के लिए जासूसी करने का आरोप

Shahzad Bhatti Network: महाराष्ट्र ATS ने नवी मुंबई से 21 वर्षीय यश सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां आतंकी नेटवर्क और उसके संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं।
navi mumbai yash singh arrested shahzad bhatti terror network
यश सिंह गिरफ्तार (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • महाराष्ट्र ATS ने नवी मुंबई से 21 वर्षीय यश सिंह को गिरफ्तार किया है।

  • जांच एजेंसियों के मुताबिक, यश सिंह ने मुंबई के इजरायली ठिकानों और 26/11 हमले में निशाना बने चबाड हाउस की रेकी की थी।

  • ATS को संदेह है कि शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल कर आर्थिक लालच देता था।

Navi Mumbai ATS: महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते ने नवी मुंबई से 21 वर्षीय आतंकवादी यश सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के लिए काम करने का आरोप है। यश ने मुंबई में स्थित इजरायली ठिकानों की रेकी की थी, जिसमें 26/11 के आतंकी हमले में निशाना बनाए गए चबाड हाउस का भी समावेश था। उसने इजरायली नागरिकों के प्रार्थना स्थलों की भी जानकारी जुटाई थी।

एटीएस को संदेह है कि यह रेकी किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है। जांच एजेंसियां फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और उसके संपर्कों का पता लगा रही है। शहजाद भट्टी 45 वर्ष का है और लाहौर का निवासी है, एटीएस को संदेह है कि वह दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है। वह कभी भारत नहीं आया, लेकिन कई मामलों की जांच में उसका नाम सामने आया है।

navi mumbai yash singh arrested shahzad bhatti terror network
Thane Car Fire: ठाणे में सुबह-सुबह सड़क किनारे खड़ी 3 कारों में लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर खाक

आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को बनाया निशाना

जांच में यह खुलासा हुआ है कि भट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं से संपर्क साधा और बेरोजगार तथा आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को पैसों का लालच देकर छोटे-मोटे काम सौंपे। 5 शुरुआत में उन्हें संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए कहा जाता था। बाद में, कुछ युवाओं का कथित तौर पर हथियारों और ग्रेनेड हमलों जैसी से गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया।

navi mumbai yash singh arrested shahzad bhatti terror network
कैसे एक व्यक्ति ने रोक रखी है,मुंबई मेट्रो की रफ़्तार? मात्र 185 मीटर के काम के लिए 8 साल की जद्दोजहद

यूट्यूबर रॉजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अप्रैल 2026 में जालंधर स्थित यूट्यूबर रॉजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में भट्टी को फरार आरोपी बताते हुए आरोपपत्र दाखिल किया है। मई 2026 में सिरसा महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसे पाकिस्तानी हैडलर करार दिया था। 16 सितंबर 2026 को गृह मंत्रालय ने 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को उप्पा कानून के तहत आतंकी संगठन घोषित कर दिया, महाराष्ट्र एटीएस का आरोप है कि नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया यश सिंह भी इसी नेटवर्क के संपर्क में था।