‘नवी मुंबई में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान’, नर्स ने जूते-चप्पल के स्टैंड के पास फेंकी मूर्तियां और मंदिर
Navi Mumbai Nerul Christian Nurse Hindu Deities Insult Case: नेरुल में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों का अपमान करने के आरोप में ईसाई नर्स पर FIR दर्ज, तलाश जारी।
- Written By: अनिल सिंह
नवी मुंबई में ईसाई नर्स पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Navi Mumbai Nerul Christian Nurse FIR: महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतर्गत नेरुल क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां के एक हॉस्टल में रहने वाली ईसाई समुदाय की एक नर्स पर जानबूझकर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों और पूजास्थल (मंदिर) का अपमान करने का गंभीर आरोप लगा है।
धार्मिक द्वेष और वैमनस्य से प्रेरित इस पूरे कृत्य के विरोध में पीड़ित महिला के भाई हर्षद पाटिल ने ‘हिंदू जनजागृति समिति’ (HJS) से संपर्क साधा। समिति के पदाधिकारियों के त्वरित और कड़े हस्तक्षेप के बाद इस मामले में स्थानीय नेरुल पुलिस स्टेशन में आरोपी नर्स के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
5 जून को काम से लौटते ही पीड़ित युवती के उड़े होश
शिकायत के अनुसार, आगामी 5 जून 2026 को जब हर्षला पाटिल दिनभर का अपना काम खत्म करके हॉस्टल के कमरे पर वापस लौटीं, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गईं। हॉल में पूरी श्रद्धा के साथ स्थापित किया गया उनका मंदिर जूते-चप्पल उतारने की जगह पर फेंक दिया गया था और भगवान की मूर्तियां नीचे गिरी हुई थीं। जब हर्षला ने इस घोर अपमान को लेकर रूम पार्टनर नर्स से सवाल किया, तो उसने धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाते हुए कहा कि वह एक ईसाई है और उसे अपने सामने ये भगवान नहीं चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Akola GMC में व्हीलचेयर-स्ट्रेचर संकट पर बवाल, मरीज को पीठ पर ढोने की घटना से गरमाई राजनीति
Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 सीनियर IAS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
यवतमाल में दर्दनाक घटना, शादी के एक माह बाद नवदंपति ने कुएं में कूदकर दी जान; क्षेत्र में सनसनी
अकोला के वीर सपूत प्रवीण जंजाल को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने पत्नी और माता को सौंपा सम्मान
निलंबन की कार्रवाई से भड़की नर्स ने दी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी
हॉस्टल के भीतर धार्मिक द्वेष फैलाने की इस घटना की जानकारी जब संबंधित अस्पताल प्रबंधन के प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची, तो उन्होंने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। प्रबंधन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 जून 2026 को आरोपी नर्स को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। नौकरी से निकाले जाने से क्रोधित होकर वह उसी दिन शाम को अपना सामान समेटने के बहाने दोबारा हॉस्टल के कमरे में घुसी। उसने बदले की भावना से एक बार फिर मंदिर को जूतों के स्टैंड के पास रख दिया और जाते-जाते गुंडागर्दी करते हुए हर्षला को हॉस्टल के बाहर मिलने और देख लेने की धमकी दी।
नेरुल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस की टीम
इस पूरे विवाद और अभद्रता की जानकारी मिलते ही हिंदू जनजागृति समिति का एक प्रतिनिधिमंडल नेरुल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कांबले से मिलने पहुंचा। संगठन ने पुलिस को घटना की पूरी कड़ियों से अवगत कराया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ईसाई नर्स के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 298 और 351(2) के तहत प्राथमिकी (FIR क्र. 0311) दर्ज कर ली है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मजहबी नफरत फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
