- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Navi Mumbai Mnc Collects Over 500 Crore Rs Property Tax In 7 Months
Digital Payment से मिला बड़ा फायदा, नवी मुंबई मनपा का कर संग्रह 500 करोड़ पार
Navi Mumbai Municipal Corporation ने अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच 500 करोड़ से अधिक संपत्ति कर वसूल कर नया रिकॉर्ड बनाया। डिजिटल भुगतान और जनजागरूकता अभियानों से कर संग्रह में बड़ी वृद्धि हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक

नवी मुंबई मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai MNC: मनपा के संपत्ति कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) में 500 करोड़ रुपए से अधिक टैक्स संग्रह करके महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
मनपा आयुक्त डॉ कैलाश शिंदे ने कहा कि कर संग्रह में यह उछाल जनोन्मुखी पहल, डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन, करदाताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए चलाए गए विभिन्न जन जागरूकता अभियानों और नागरिकों के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई मनपा पारदर्शी और कुशल शासन के लिए प्रतिबद्ध है।
इस आय का उपयोग शहर के विकास कार्यों में किया जाएगा, संपत्ति कर विभाग की सफलता नागरिकों की भागीदारी के साथ-साथ तकनीक के प्रभावी उपयोग और नियोजित नौतियों के कारण हुई है और इन उपायों को नागरिकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, ऐसा विचार मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार और डॉ। राहुल गेठे ने व्यक्त किए। वहीं संपत्ति कर विभाग के उपायुक्त डॉ। अमोल पालवे ने बताया कि शेष 5 महीनों में निर्धारित कर संग्रह लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयुक्त के मार्गदर्शन में उचित योजना बनाकर उसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
एकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया
स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
Nath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
कर संग्रह बढ़ाने हेतु अभिनव पहल
मनपा ने इस वर्ष कर संग्रहण बढ़ाने हेतु डेटा विश्लेषण के आधार पर अभिनव तरीके से कार्रवाई करने की योजना बनाई श्री। तदनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में कर संग्रह में वृद्धि प्राप्त करने के लिए डेटा विश्लेषण, संपत्ति स्वामियों की जानकारी का अद्यतनीकरण और जन जागरूकता अभियान चलाए गए।
इसके अंतर्गत सूचनाओं के गहन विश्लेषण, कर संग्रहण अभियान की रणनीतिक योजना और डेटा संग्रहण के लिए विकसित मोबाइल एप्लिकेशन जैसे सभी कारकों के माध्यम से कर संग्रहण में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की गई, संपत्ति कर विभाग ने बताया कि परिणामस्वरूप इतिहास में पहली बार किसी वित्तीय वर्ष के पहले 7 महीनों में 500 करोड़ रुपए से अधिक कर संग्रहण हुआ है।
ऑनलाइन कर भुगतान
विभाग ने नागरिकों की घर बैठे संपत्ति कर भुगतान की सुविधा प्रदान करने के लिए डिजिटल भुगतान विधियों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रचारित और प्रसारित किया, नागरिकों ने काट्सएप बैटबॉट ‘माई एनएमएमसी माई नवी मुंबई ऐप, मनपा की आधिकारिक वेबसाइट www.nmmc.gov.in कर भुगतान पर क्यूआर कोड स्कैनिंग और विभिन्न यूपीआई चैनलों के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा जैसे ऑनलाइन विकल्पों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया। ऑनलाइन कर भुगतान के माध्यम से भारी मात्रा में कर एकत्र किया गया।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai International Airport दिसंबर से तैयार, उलवे रोड देगा अटल सेतु से कनेक्शन
ऐसे वसूला गया संपत्ति कर
- मनपा के 8 विभागों में 1 लाख 63 हजार 23 संपत्ति मालिकों से 500 करोड़ 11 लाख रुपए का कर संग्रह किया गया,
- नेरुल विभाग से सबसे ज्यादा संपत्ति कर वसूला गया, यहां से मनपा की तिजोरी में 106 करोड 79 लाया रुपए आए है।
- ऑनलाइन माध्यम से 313 करोड़ 70 लाख रुपए एकत्रित हुए। वहीं ऑफलाइन माध्यम से मनपा की तिजोरी में 186 करोड़ 41 लाख रुपए
Navi mumbai mnc collects over 500 crore rs property tax in 7 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ganga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
May 05, 2026 | 07:02 PMएसी लोकल की छत पर चढ़ा सिरफिरा! रेलकर्मियों ने बिजली सप्लाई रोक बचाई जान
May 05, 2026 | 07:02 PMजब ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह सीएम मोहन यादव पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, उज्जैन के वेयरहाउस को दिया बड़ा आदेश
May 05, 2026 | 07:02 PMBPCL भर्ती 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर निकली नौकरी, 17 मई तक करें आवेदन
May 05, 2026 | 06:47 PMममता दीदी राहुल गांधी की बात मानतीं, तो नतीजा कुछ और होता, संजय राउत का बंगाल हार पर बड़ा दावा
May 05, 2026 | 06:44 PMप्रमोशन मिलते ही 30 लाख की रिश्वत लेते धरी गई पुणे की महिला API, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 06:44 PMदिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई ‘ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग’
May 05, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














