Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावधान! शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी, नवी मुंबई पुलिस ने महापे में पकड़ा फर्जी कॉल सेंटर

Navi Mumbai Cyber Fraud: नवी मुंबई पुलिस ने महापे में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर 1 करोड़ की ठगी। ठाणे के दो आरोपी गिरफ्तार।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 15, 2026 | 02:09 PM

नवी मुंबई में साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Investment Scam: नवी मुंबई में शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक फर्जी ‘कॉल सेंटर’ का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की वित्तीय खुफिया और साइबर इकाइयों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 12 मार्च को राबाले एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महापे के एक औद्योगिक इलाके में संचालित ‘कॉल सेंटर’ पर छापेमारी की। नवी मुंबई पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ”छापेमारी के दौरान परिसर में 22 युवक-युवतियां काम करते हुए पाए गए, जो कंप्यूटर का उपयोग करते हुए व्हाट्सएप चैट तथा फोन कॉल के माध्यम से संभावित पीड़ितों से बातचीत कर रहे थे।”

कंप्यूटर से बरामद किए चैट

उन्होंने बताया कि यह परिसर एक शेयर बाजार अनुसंधान कंपनी के नाम से संचालित हो रहा था। पुलिस ने कहा, ”कंप्यूटर से बरामद ‘चैट’ विवरण से पता चला है कि पीड़ितों को कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का वादा किया गया था और उन लोगों से ऑपरेटर द्वारा दिए गए बैंक खातों में पैसे हस्तांतरित करने के लिए कहा गया था।”

सम्बंधित ख़बरें

अकोला मनपा में बड़ा फर्जीवाड़ा! पूर्व महिला अधिकारी के नाम पर बांटे जा रहे थे सर्टिफिकेट, 3 कर्मचारी निलंबित

पुणे-नाशिक हाईवे पर भीषण जाम, चार किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार में फंसे यात्री

ईंधन संकट के बीच पुणे के होटलों को मिलेगी PNG गैस सुविधा, एमएनजीएल और होटल एसोसिएशन की बैठक

RTMNU सीनेट में बवाल: ₹15,000 दो और व्हाट्सएप पर नकल करो! परीक्षा विभाग पर लगे गंभीर आरोप

खातों से जुड़ी थीं 5 शिकायतें

विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ‘कॉल सेंटर’ ने भुगतान लिंक भेजकर और पीड़ितों को कंपनी के साथ-साथ 18 अन्य बैंक खातों में पैसे हस्तांतरित करने का निर्देश देकर कम से कम 1.02 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कॉल सेंटर से जुड़े बैंक खातों की भी जांच की और पाया कि देश भर से साइबर धोखाधड़ी की कम से कम पांच शिकायतें इन खातों से जुड़ी हुई थीं।

यह भी पढ़ें – पूर्व विदर्भ बनेगा देश का स्टील हब! CM फडणवीस ने भद्रावती में कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शिवम विनोदकुमार दुबे (29) और सुजीत मसीचरण वारिमिकी (30) के रूप में हुई है। दोनों ठाणे जिले के निवासी हैं लेकिन कॉल सेंटर से उनके संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अन्य आरोपी फरार है, जिन्हें ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navi mumbai fake call center share market fraud 1 crore arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2026 | 02:09 PM

Topics:  

  • Cyber Crime
  • Maharashtra
  • Navi Mumbai
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.