Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोशल मीडिया पर एक बार फिर भिड़े राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और नेता, ये बात थी

  • Written By: Virendra Mishra
Updated On: Dec 14, 2022 | 08:04 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : ठाणे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) इकाई में एक बार विरोध के स्वर उभर आए है। दरअसल, हाल ही में ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के जन्मदिन के मौके पर वर्चुअल बधाई कार्यक्रम (Virtual Congratulation Program) का आयोजन किया गया। लेकिन इस देखा गया कि जिस मिनी नाट्यगृह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस सभागृह को भरने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को संघर्ष करना पड़ा। क्योंकि इस कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व नगरसेवकों (Former Corporators) और महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ( Important Office Bearers) ने दूरी बना रखी थी। जिसे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे (Anand Paranjpe) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुप (Social Media Group) पर नाराजगी जताई है। हालांकि परांजपे को भी इस नाराजगी को लेकर कुछ पदाधिकारियों और पूर्व नगरसेवकों उन्हें खरी खोटी सुनाया और उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा है। 

आपको बतादें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार का 83वां जन्मदिन मुंबई में मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों के प्रमुख पदाधिकारियों ने उन्हें वर्चुअली बधाई दी। ठाणे में भी डॉ.काशीनाथ घाणेकर के मिनी सभागृह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें आव्हाड ने संबोधित कर अपना मत रखा था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ठाणे इकाई की तरफ से सभी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक हणमंत जगदाले और उनके गुट के तीन अन्य पूर्व नगरसेवकों ने अपनी उपस्थिति तो दर्ज कराई लेकिन कुछ ही मिनटों में वहां से चलता बने। यही हालत पूर्व विरोधी पक्ष नेता और मुंब्रा के पूर्व नगरसेवक शानू पठान और कुछ अन्य सदस्यों की रही। इन लोगों ने अपनी उपस्थिति तो दर्ज कराए लेकिन पूरे कार्यक्रम तक नहीं रुके। इसके अलावा पार्टी के करीब ढाई दर्जन पूर्व नगरसेवक और महत्वपूर्ण पदाधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसलिए कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारियों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष आनंद परांजपे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुप पर नाराजगी जताते हुए एक संदेश भी डाला। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को जिस नेता ने खड़ा किया उस नेता के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई पूर्व नगरसेवक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकारी अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुपस्थित रहने से मुझे व्यक्तिगत तौर पर जिला अध्यक्ष तौर पर दिल को लगा है और मुझे शर्म आ रही है। 

पदाधिकारियों और पूर्व नगरसेवकों ने कहा हमें सिखाने की जरूरत नहीं   

लेकिन कुछ पदाधिकारियों ने भी उनके संदेश पर नाराजगी जताते हुए कहा, परांजपे पर हमला बोला और कहा कि “हमने पार्टी के लिए पसीना बहाया है, इसलिए हमें सिखाने की जरूरत नहीं है।” साथ ही इन लोगों ने कहा कि हमने कार्यकर्ता के तौर पर पिछले 20 से 25 साल तक पार्टी के लिए काम किया है।  लेकिन किसी कारणवश मैं इस कार्यक्रम में नहीं आ सका, इसका मुझे खेद है। परंतु इस प्रकार जिला अध्यक्ष को खेद जाताना हम इसे अपना दुर्भाग्य मानते हैं कि आपको इतना कुछ करने के बाद भी शर्म आती है।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra MLC Election: MVA में सीटों का बंटवारा पूरा, कांग्रेस व ठाकरे बड़े भाई, शरद पवार के साथ हुआ खेला!

महाराष्ट्र MLC चुनाव: पुणे सीट पर NCP vs NCP की जंग होगी जंग, शरद पवार गुट से श्रीकांत पाटिल होंगे उम्मीदवार

शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत

शरद पवार गुट का मुंबई में मंत्रालय के सामने हल्लाबोल! महिलाओं को सुरक्षा को लेकर महायुति सरकार को घेरा

Nationalist congress party officials and leaders once again clashed on social media this was the point

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2022 | 08:04 PM

Topics:  

  • Nationalist Congress Party
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.