Maharashtra: मुरबाड में 10वीं की आदिवासी छात्रा की मौत से हड़कंप, मुख्याध्यापक पर सवाल
Student Suicide In Thane: ठाणे के मुरबाड तालुका स्थित सरकारी आदिवासी आश्रम शाला में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane News In Hindi: जिले के मुरबाड तालुका के मोरोशी गांव स्थित सरकारी आदिवासी निवासी स्कूल (आश्रम शाला में एक 16 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्त्या कर ली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप व्याप्त है।
स्थानीय लोग स्कूल के मुख्याध्यापक के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ दिनों पहले राज्य के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके ने स्कूल का दौरा किया था। उस समय स्कूल की खामियों को लेकर मंत्री ने मुख्याध्यापक को लताड़ लगाई थी।
मुरबाड तालुका के दुर्गम इलाके में स्थित सरकारी आदिवासी निवासी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की कक्षा की छात्रा कोमल खाकर ने 25 दिसंबर को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पूरे परिसर में सनसनी फैल गयी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या की सही वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन स्कूल के अंदरूनी मामलों पर शक जताया जा रहा है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोग स्कूल के मुख्याध्यापक पर नाराजगी जाता रहे हैं। छात्रा कोमल की मौत के बाद आश्रम शाला के मुख्याध्यापक पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुख्याध्यापक के मनमानी काम काज से विद्यार्थी डरे रहते हैं।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Politics: सीट शेयरिंग पर तकरार, केडीएमसी में आमने-सामने आ सकती है महायुति
मंत्री की फटकार का नहीं पड़ा कोई असर
- बताया गया कि मुख्याध्यापक ने कुछ दिन पहले अनुशासन के नाम पर विद्यार्थियों के गद्दे उठवा लिए थे।
- ठंड के दिनों में विद्यार्थियों को इस तरह की परेशानी होने से उनमें डर का माहौल बन गया है।
- गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने इस स्कूल का दौरा किया था।
- उस समय, बच्चों के लिए पीने के पानी की सुविधा न होने और बेसिक सुविधाओं की कमी को लेकर मंत्री ने संबंधित मुख्याध्यापक को कड़ी फटकार थी।
- कहा जा रहा है कि मंत्री के फटकार का कोई असर मुख्याध्यापक पर नहीं पड़ा था।
- मुरबाड पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।
