-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kalyan Dombivli Municipal Election Bjp Shiv Sena Seat Sharing Mayor Row
Maharashtra Politics: सीट शेयरिंग पर तकरार, केडीएमसी में आमने-सामने आ सकती है महायुति
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Local Body Election: कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव से पहले महायुति में खींचतान तेज हो गई है। भाजपा ने 83 सीटें और पूरे कार्यकाल के लिए महापौर पद की शर्त रखी है।

कल्याण डोंबिवली मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Kalyan Dombivli News In Hindi: कल्याण- डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव से पहले महायुति में सीट बंटवारे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।
भाजपा ने साफ शब्दों में संकेत दिया है कि यदि शिवसेना (शिंदे गुट) 122 सदस्यीय सदन में 83 सीटें और पूरे पांच वर्षों के लिए महापौर पद भाजपा को देने पर सहमत होती है, तभी दोनों दलों के बीच युति संभव है।
अन्यथा भाजपा अपने बल पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह स्पष्ट चेतावनी भाजपा के कल्याण के पूर्व विधायक और महायुति समन्वय समिति के सदस्य नरेंद्र पवार ने मीडिया के सामने दी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
पवार ने बताया कि भाजपा द्वारा कराए गए आंतरिक सर्वेक्षण में कल्याण-डॉचिवली में पार्टी को 80 से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। बीते पांच वर्षों में शहर में भाजपा का जनाधार मजबूत हुआ है और पार्टी एकजुट होकर मैदान में है।
ऐसे में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए शिवसेना द्वारा पुराने गणित के आधार पर सीटों का बंटवारा स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को दस वर्ष बीत चुके हैं और इस दौरान मतदाताओं की प्राथमिकताएं बदली हैं।
अब जनता काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पहचानती है। शिवसेना के विभाजन के बाद उसके नगरसेवकों और संगठनात्मक ताकत में बंटवारा हुआ है, जबकि भाजपा इस समय एकसंध और मजबूत स्थिति में है।
महापौर पद पर भी सख्त रुखनरेंद्र पवार ने स्पष्ट किया कि पूर्व में कई अवसरों पर भाजपा ने राजनीतिक समन्वय बनाए रखने के लिए महापौर पद छोड़ दिया, लेकिन शिवसेना ने कभी भाजपा को इस पद के लिए गंभीरता से नहीं माना। “अब ऐसा नहीं होगा, कहते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि यदि युति करनी है तो महापौर पद पर भाजपा का अधिकार स्वीकार करना होगा।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: कांग्रेस-उद्धव सेना-एनसीपी-मनसे साथ, नवी मुंबई में महायुति को चुनौती
कार्यकर्ताओं की होगी भूमिका अहम
- पवार ने यह भी कहा कि दोनों दलों के जमीनी कार्यकर्ताओं में युति को लेकर मिश्रित भावनाएं हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि युति का फैसला कार्यकर्ताओं की भावना को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। इसलिए शिवसेना और भाजपा नेतृत्व को अपने शब्दों पर कायम रहना चाहिए।
- कुल मिलाकर, कल्याण-डोंबिवली में भाजपा ने सीट शेयरिंग और महापौर पद को लेकर अपनी शर्तें सार्वजनिक कर दी हैं। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि शिवसेना इन शर्तों को मानकर युति बनाए रखती है या फिर केडीएमसी चुनाव में दोनों दल आमने-सामने नजर आएंगे।
Kalyan dombivli municipal election bjp shiv sena seat sharing mayor row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














