एक साथ गूंजा ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘आई लव महादेव’, मुंब्रा के युवाओं ने दिखाया भाईचारा
Mumbra Peace Rally: मुंब्रा में युवाओं ने 'आई लव मोहम्मद' और 'आई लव महादेव' के नारे लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रदर्शन में सर्वधर्म एकता की मिसाल पेश की गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
एक साथ गूंजा 'आई लव मोहम्मद' और 'आई लव महादेव', मुंब्रा के युवाओं ने दिखाया भाईचारा
Thane News: ठाणे के निकट मुंब्रा कस्बे के सैकड़ों युवाओं ने शुक्रवार को सांप्रदायिक सद्भाव के लिए एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और साथ ही ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘आई लव महादेव’ के नारे लगाए। यह प्रदर्शन उस विवाद के बीच हुआ जो उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मुस्लिम धार्मिक जुलूस में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टरों पर दक्षिणपंथी हिंदू समूहों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद शुरू हुआ था।
मुंब्रा में यह प्रदर्शन शुक्रवार की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर आयोजित किया गया था। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि इस प्रदर्शन में कोई राजनीतिक दल शामिल नहीं था। सैकड़ों युवाओं ने सामाजिक शांति, सर्वधर्म भाईचारे और समानता के संदेशों वाली तख्तियां और पोस्टर के साथ इस प्रदर्शन में भाग लिया।
आयोजकों में शामिल आरिफ सैयद ने कहा, ‘‘यह देश सभी जातियों और धर्मों का है। दुर्भाग्य से, कुछ तत्व धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आज का युवा शांति चाहता है। इस कदम के जरिये हमने नफरत फैलाने वालों को एक संदेश दिया है।” अन्य युवक यश चौधरी ने मुंब्रा की सांप्रदायिक सद्भाव की परंपरा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा शहर है जहां हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध और अन्य शांतिपूर्वक रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
यह भी पढे़ं- पुणे की 14 मंजिला इमारत में आग! 15 साल के लड़के की मौत, गैस सिलेंडर फटा
गणेशोत्सव और नवरात्र के दौरान, हमारे मुस्लिम भाई हमसे मिलने आते हैं, जबकि हम उनके घरों में ईद मनाते हैं। ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘आई लव महादेव’ कहकर, हम दुनिया को दिखा रहे हैं कि मुंब्रा सामाजिक एकता का प्रतीक है।” -एजेंसी इनपुट के साथ
