पशुगणना में MBMC ने ठाणे को पीछे छोड़ा, मिला पहला स्थान, आत्मनिर्भर मॉडल हुआ सफल
MBMC News: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने पशुगणना में पहला स्थान हासिल किया है। 100% आंकड़ा संग्रह और योजनाबद्ध कार्य से प्रशासन का आत्मनिर्भर मॉडल सफल हुआ है।
- Written By: सोनाली चावरे
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (pic credit; social media)
Mira-Bhayander Municipal Corporation: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने ठाणे जिले में आयोजित पशुगणना अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए महानगर पालिका आयुक्त और प्रशासक राधाविनोद ए. शों ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
आयुक्त ने बताया कि यह गणना किसी बाहरी संस्था की मदद के बिना, केवल अपने कर्मचारियों द्वारा संपन्न की गई, जो मनपा के आत्मनिर्भर और सशक्त प्रशासन का प्रमाण है।
पशुगणना अभियान दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था और केवल चार महीनों में, अप्रैल 2025 तक 100 प्रतिशत पशुगणना पूरी की गई। शहर के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में मौजूद जानवरों जैसे कुते, गाय, भैस, बकरी, भेड़, मुर्गियां और अन्य पशुधन की सटीक गणना की गई। इससे मनपा को शहर में पशुओं की वास्तविक स्थिति का विश्वसनीय डेटाबेस तैयार करने में सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
इसे भी पढ़ें- मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव: 2017 की वार्ड योजना पर अंतिम मुहर, अब नजरें आरक्षण लॉटरी पर
अभियान में 47 कंप्यूटर ऑपरेटर और 6 निरीक्षकों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। अतिरिक्त आयुक्त प्रियका राजपूत, उपायुक्त डॉ. सचिन बांगर और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम निराटले की दिशा-निर्देशन में यह अभियान संपन्न हुआ। अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को 35 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आयुक्त शर्मा के निर्देशानुसार, यह राशि दिवाली की पूर्व संध्या पर अगले 2 दिनों में संबंधित कर्मचारियों के खातों में जमा कर दी जाएगी।
इस सफलता ने न केवल मीरा-भाईंदर महानगरपालिका को ठाणे जिले में प्रथम स्थान दिलाया, बल्कि प्रशासन की प्रभावी और योजनाबद्ध कार्यशैली को भी प्रदर्शित किया। आयुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पहलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और शहर के पशुधन प्रबंधन को और बेहतर बनाने में मदद करेगी।
मीरा-भाईंदर की यह पहल यह साबित करती है कि स्थानीय प्रशासन और कर्मचारियों का समर्पण किसी बाहरी संस्थान के बिना भी बड़े और महत्वपूर्ण अभियानों को सफल बना सकता है।
