Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में भारी बारिश बनी आफत, मुंबई-ठाणे को जोड़ने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित, सांसत में यात्री

मुंबई में भारी बारिश का असर आवाजाही पर भी पड़ा है। अब मुंबई से सटे ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं बारिश के चलते निलंबित हैं। इस उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क के जरिए प्रतिदिन 30 लाख से अधिक लोग अपनी दैनिक यात्रा करते हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jul 07, 2024 | 11:41 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं भारी बारिश और एक पेड़ गिरने के कारण आज रविवार सुबह बाधित हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे भारी बारिश के कारण आटगांव और तानशेट स्टेशन के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई और वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ गिरने से पटरियां अवरुद्ध हो गईं जिससे कल्याण-कसारा मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया।

इस बाबत मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कसारा और टिटवाला के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।” अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे पटरियों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया। मध्य रेलवे के एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि वाशिंद के पास ‘ओवरहेड इक्विपमेंट’ (ट्रेन में विद्युत कर्षण के जरिए ऊर्जा संचारित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण) का एक खंभा झुक गया और एक ट्रेन का ‘पेंटोग्राफ’ (विद्युतग्राही उपकरण) उसमें उलझ गया।

मिली जानकारी के अनुसार मरम्मत का काम जारी है और पटरियों को जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ सहित उसके पड़ोसी क्षेत्रों की जीवन रेखा माना जाता है।

जानकारी दें कि इससे पहले मध्य रेलवे मुंबई नेटवर्क पर प्लैटफॉर्म विस्तार कार्यों के कारण बीते 30 मई की मध्य रात्रि से 63 घंटे का मेगा ब्लॉक संचालित कर चुकी है।जिसके चलते मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन की सेवाएं तब भी बाधित हुईं थीं और लाखों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ब्लॉक की अवधि के दौरान लोकल औऱ लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। वहीं अब जब मॉनसून की एंट्री महाराष्ट्र में हो चुकी है। ऐसे में अगले कुछ महीनों में कई बार ऐसा मौको आएगा जब लोकल सेवाएं बाधित होंगीं। मध्य रेलवे के इस उपनगरीय नेटवर्क के जरिए प्रतिदिन 30 लाख से अधिक लोग अपनी दैनिक यात्रा करते हैं।

Mumbai local train services suspended due to heavy rain linking thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2024 | 11:41 AM

Topics:  

  • Mumbai Train

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.