Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अबू आजमी ने सुप्रीम कोर्ट के स्टे पर उठाए सवाल, HC के फैसले पर बोल- इंसाफ अभी…

Abu Azmi Reaction on Mumbai Train Blast Case: मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने सवाल उठाया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 24, 2025 | 10:43 PM

सपा नेता अबू आजमी (सोर्सङ सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट, 2006 मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज राेक लगा दी है। इसे लेकर अब राज्य में राजनीति शुरू हो गई है। सत्तापक्ष इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। वहीं कुछ नेता इस फैसले पर सवाल भी उठा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले की सराहना की और कहा कि देश में अभी इंसाफ जिंदा है।

अबू आजमी ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने किस आधार पर हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाया है, यह देखना जरूरी है। मुझे बहुत खुशी है कि इस देश में इंसाफ जिंदा है। बेगुनाह इंसान को 19 साल तक जेल में रखने को दुनिया का कोई भी व्‍यक्ति सही नहीं मानेगा।

आजमी ने कहा कि मुंबई ट्रेन विस्फोट बहुत गलत हुआ, दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए। ऐसे लोगों को जिंदा रहने का हक नहीं है। लेकिन ऐसे मामले में किसी को भी पकड़ कर जेल में डाल देना कहां तक उचित है। अब तक मुख्य आरोपी और विस्फोट करने वाले लोग लापता हैं। पुलिस और सरकार की जिम्‍मेदारी बनती है कि विस्फोट में मारे गए लोगों के आरोपियों को पकड़े।

हाई कोर्ट के पास ठोस वजह होगी

अबू आजमी ने कहा कि निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी, हाईकोर्ट ने बरी किया है, ऐसे में हाईकोर्ट के पास ठोस वजह होगी। यह एक न्‍यायिक प्रक्रिया है कि निचली अदालत से संतुष्‍ट नहीं होते तो उसके ऊपरी अदालत में अपील की जाती है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में हिंदी पर बवाल…इधर उज्ज्वल निकम ने मराठी में ली सांसद पद की शपथ

अबू आजमी ने पुलिस पर लगाए आरोप

सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि मैंने देखा है कि तत्‍कालीन डीजीपी, कमिश्‍नर, एटीएस चीफ किस तरह मुसलमानों को बर्बाद करने की कोशिश करते थे। इन बेगुनाह लोगों के छूटने के बाद जिन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है, सरकार क्‍या कार्रवाई करेगी। इन बेगुनाहों के 19 साल कौन वापस देगा, इनकी जिंदगी बर्बाद हो गई, बदनाम हो गए हैं। बरी हुए लोगों से मुख्‍यमंत्री को मिलकर इनकी दास्‍तान सुननी चाहिए, अगर इंसान होंगे तो जरूर रो देंगे।

उन्‍होंने कहा कि रोजाना विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्‍होंने उदाहरण देकर बताया कि मैं विदेश गया था, वहां पर मस्जिद पर लगे लाउडस्‍पीकर की फोटो लेकर आया हूं। जहां पर प्रदूषण नाम की कोई चीज नहीं है, एक छोटी सी फैक्‍टरी भी पब्लिक एरिया में नहीं खोली जा सकती है। वहां पर मस्जिद में अजान जोर से हो रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai train blast case abu azmi praised the high court decision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 10:43 PM

Topics:  

  • Abu Azmi
  • Bombay High Court
  • Mumbai News
  • Mumbai Train
  • Supreme Court

सम्बंधित ख़बरें

1

तिहाड़ जेल में बनी अफजल गुरु और मकबूल भट्ट के कब्रों को हटाने की मांग, दिल्ली HC में याचिका दाखिल

2

Mumbai में हर वार्ड में कबूतरखाना? BMC की बड़ी बैठक आज, खुली जगहों की चुनौती

3

BMC का बड़ा बजट संकट? 16,000 करोड़ आरक्षित फंड का उपयोग विकास के लिए किया गया

4

Mumbai News: विरार-दहानू रेल लाइन क्वाडरपुलिंग में तेजी, 41% काम अगस्त तक पूरा!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.