मीरारोड में अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस की बड़ी रेड, 19 बार गर्ल्स रेस्क्यू, 12 कर्मचारी गिरफ्तार
Mira Road के रिहायशी बिल्डिंग में अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस ने छापा मारकर 19 युवतियों को रेस्क्यू किया। 12 कर्मचारियों को गिरफ्तार और 29 ग्राहकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मीरा रोड ऑर्केस्ट्रा बार रेड (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Road Orchestra Bar Raid: मीरारोड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 बार गर्ल्स को रेस्क्यू किया है। वहीं 12 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है और 29 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया है।
यह कार्रवाई मीरारोड पुलिस और नवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। यह कार्रवाई मीरारोड पूर्व के सिल्वर पार्क नाका स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग, चंद्रेश एकॉर्ड में की गई, जहां फ्लैट को मिलाकर कथित रूप से ‘व्हाइट हाउस उर्फ खुशी ऑर्केस्ट्रा बार’ और ‘बैड हाउस ऑर्केस्ट्रा बार’ चलाया जा रहा था।
पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में रेड
सूचना मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बार संचालकों ने घंटी बजाकर अंदर मौजूद लड़कियों को पीछे के रास्ते से दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में भगाने की कोशिश के की। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी रास्ते बंद कर दिए और 19 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार के बाद UP कनेक्शन आया सामने, 25 साल से आगरा की एक ही प्रेस से छपते थे पेपर
Weather Update: ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी
ठाणे में 238 करोड़ के ड्रग्स हुए राख, MBVV पुलिस ने 67 मामलों में जब्त मादक पदार्थ किए नष्ट
छापेमारी दौरान पुलिस ने 28,000 रुपए नकद, लगभग 20,000 रुपए मूल्य की बीयर और व्हिस्की और बार संचालन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। गिरफ्तार किए गए 12 लोगों में मैनेजर, कैशियर और वेटर शामिल हैं, जबकि ड्राइवर, मालिक और पार्टनर समेत 5 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
29 ग्राहक हिरासत में 12 कर्मचारी गिरफ्तार
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा है कि रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्ती जरूरी है, ताकि कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें :- ठाणे के राबोडी में पानी संकट गहराया, दो नई जल टंकियां बनाने की मांग तेज
रिहायशी बिल्डिंग में अवैध निर्माण का आरोप
- जांच में सामने आया है कि उक्त्त बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 102, 103 और 104 को मिलाकर बिना अनुमति संरचनात्मक बदलाव किए गए थे।
- स्थानीय सोसाइटी सदस्यों का आरोप है कि बार की तेज आवाज से बिल्डिंग में कंपन महसूस होता था। देर रात तक हंगामे से निवासियों को परेशानी होती थी।
- महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई थी। पहले भी पुलिस और मनपा को शिकायतें दी गई थीं।
- सोसाइटी ने अवैध निर्माण और सुरक्षा खतरे को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- मीरारोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और अवैध निर्माण के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना भेजी गई है।
