Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mira Bhyandar आरक्षण सूची जारी, कौन सुरक्षित, किसे तलाश नया वार्ड?

Maharashtra Nikaay Chunaav: मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव से पहले आरक्षण ड्रॉ में तीन पूर्व महापौरों की सीटें सुरक्षित रहीं, जबकि कई दिग्गज पार्षदों को नया वार्ड तलाशना पड़ेगा।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 13, 2025 | 11:56 AM

मीरा भाईंदर मनपा (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Local Body Election: मीरा भाईंदर महानगरपालिका चुनाव से पहले हुए सीट आरक्षण ड्रॉ ने शहर के राजनीतिक समीकरण को बदल दिया है।

महिला आरक्षण लागू होने के बाद कई पूर्व पार्षदों की सीटें बदल गई हैं, जबकि 3 पूर्व महिला महापौरों की सीटें सुरक्षित रहने से उनके खेमे में जश्न का माहौल है।

कुल सीटों का ब्योरा

मीरा भाईंदर मनपा की कुल 24 प्रभाग पैनलों में 95 सीटें हैं, 23 पैनल चार सदस्यीय और 1 पैनल तीन सदस्यीय है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, 50% महिला आरक्षण लागू किया गया है। इसके अनुसार 48 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, 13 ओबीसी महिला, 2 अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला, 33 सामान्य महिला, 12 सीटें सामान्य ओबीसी के लिए, 2 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) 1 सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हुई है।

इन नेताओं का किस्मत दे गई साथ

आरक्षण ड्रॉ में ज्योत्सना हसनाले (पूर्व महापौर) प्रभाग 14 की अनुसूचित जाति महिला सीट पूर्ववत है। निर्मला सावले (पूर्व महापौर) प्रभाग 13 की अनुसूचित जाति सीट दोबारा आरक्षित होकर सुरक्षित।

डिंपल मेहता (पूर्व महापौर) प्रभाग 12 में महिला आरक्षित सीट बरकरार रहने से उनको बड़ी राहत। रोहिदास पाटील (भाजपा वृष्टि नेता) प्रभाग 2 की ओबीसी सीट फिर उनके लिए अनुकूल रही। श्रीप्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ और राकेश शाह- प्रभाग 5 की दोनों सामान्य सीटें वैसी ही रहने से दोनों सुरक्षित।

कई दिग्गज पूर्व पार्षदों संकट में फंसे

महिला आरक्षण ने कई दिग्गज पूर्व पार्षदों को असमंजस में डाल दिया है। जिनमें सचिन म्हात्रे (भाजपा) और मीरादेवी गादव प्रभाग 14 में सिर्फ एक सामान्य सीट बची, दोनों में से किसी एक को सीट छोड़नी पड़ेगी। अनंत शिर्के (शिवसेना-शिंदे गट) की सीट इस बार महिला के लिए आरक्षित हो गई, अब नया वार्ड खोजना होगा। हसमुख गहलोत (उपमहापौर) और अरविंद शेट्टी प्रभाग 12 में केवल एक सामान्य सौट रहने से एक को अन्य सुरक्षित वार्ड की तलाश रहेगी। चंद्रकांत वैती (पूर्व उपमहापौर) और संजय धेराडे, प्रभाग 13 के आरक्षण बदलने से दोनों में से एक को सीट छोड़नी पड़ेगी।

आपत्तियां दर्ज करने का मौका उपलब्ध

नागरिकों के लिए राहत की बात यह है कि अगर किसी को इस आरक्षण डॉ पर आपत्ति है, तो ये 17 से 24 नवंबर के बीच मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव कार्यालय में अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

नई सीट तलाशने की तैयारी में कई नाम

दूसरी ओर, गोपाल शेट्टी, अरविंद शेट्टी, अनंत शिर्के, संजय थेराडे, रूपाली शिंदे और सचिन म्हात्रे जैसे वरिष्ठ पार्षदों को अब अपनी नई पैनल रणनीति तैयार करनी होगी। विशेष रूप से प्रभाग 19 की एक सामान्य सीट को ओबीसी में बदल दिए जाने से कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है।

ये भी पढ़ें :-  Mira Bhyandar Election से पहले भाजपा का दांव, गणेश नाईक करेंगे जनता से संवाद

आरक्षण से राहत पाने वाले पूर्व पार्षद

इस आरक्षण फेरबदल में राहत पाने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं। जिनमें पूर्व महापौर डिंपल मेहता, ज्योत्सना हसनाले, – केटलिन परेरा, उपमहापौर हसमुख गहलोत, पूर्व सभागृह नेता रोहिदास पाटील, पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष रवि – व्यास और विपक्ष नेता जुबैर इनामदार की सीटें बरकरार रह गई हैं।

Mira bhayander municipal election reservation draw 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2025 | 11:56 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

हथकड़ी में विक्ट्री साइन! मर्डर केस का आरोपी बंडू आंदेकर बना चुनावी उम्मीदवार, भरा नामांकन

2

नासिक मनपा चुनाव: तीन दिनों में 1148 आवेदन बिके, गठबंधन के पेंच के बीच नामांकन की रफ्तार धीमी

3

कासारा दुमाला में 1.39 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन, फंड कौन लाता है, यह पहचानें: खताल

4

BMC Elections: 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी NCP? ‘एकला चलो’ का अपनाया फॉर्मूला! 30 दिसंबर को होगा फैसला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.