Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mira Bhayandar: कृपाशंकर सिंह के बयान पर मनसे आक्रामक, भाजपा पर साधा निशाना

Maharashtra Nikay Chunav: मीरा-भाईंदर में हिंदी भाषी महापौर बनाए जाने के कृपाशंकर सिंह के बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। मनसे ने इसे मराठी अस्मिता के खिलाफ बताया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 01, 2026 | 11:08 AM

कृपाशंकर सिंह (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Local Body Election: भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र की मीरा-भाईंदर नगर निकाय में उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी महापौर का निर्वाचन सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह टिप्पणी मुंबई और राज्य की 28 अन्य नगर निकायों के आगामी चुनावों से पहले मराठी अस्मिता की राजनीति करने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा दे सकती है। सिंह ने दावा किया कि आगामी नगर निकाय चुनावों में हिंदी भाषी समुदाय से इतने पर्याप्त पार्षद चुने जाएंगे कि महापौर का शीर्ष पद सुरक्षित किया जा सके।

मराठी अस्मिता के मुद्दे पर गठबंधन

मीरा-भाईंदर में इसी साल एक हिंदी भाषी दुकानदार के साथ मनसे के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई थी। मराठी ‘अस्मिता’ की रक्षा के लिए मनसे और अन्य समूहों द्वारा निकाले गए एक विशाल मार्च ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच पुनर्मिलन (गठबंधन) का मार्ग प्रशस्त किया, जो पिछले सप्ताह साकार हुआ।

ये भी पढ़ें :- Mira Bhayandar Election में इस बार नए उम्मीदवार तय करेंगे सियासी दिशा, पुराने दिग्गज बाहर

कृपा के बयान पर मनसे ने खोला मोर्चा

  • शहर में समुदाय (उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी) के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव पर भरोसा जताते हुए सिंह ने पत्रकारों से कहा कि हम पर्याप्त संख्या में पार्षद चुनकर लाएंगे कि मीरा भाईंदर में महापौर की कुर्सी पर इसी समुदाय का कोई व्यक्ति काबिज हो सके।
  • कृपा शंकर के बयान पर मनसे ने मोर्चा खोल दिया है। ठाणे जिला मनसे अध्यक्ष अविनाश जाधव ने कहा है कि सिंह के बयान से भाजपा की नीति साफ हो गई है।
  • भाजपा मराठी भाषियों का वोट सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए लेना चाहती है, सत्ता की कमान अन्य प्रांतियों के हाथ में देगी। मराठी भाषियों को भाजपा के इस षड्यंत्र को समझना होगा।

Mira bhayandar mayor hindi speaking bjp kripashankar singh row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2026 | 11:08 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

नासिक वोटर लिस्ट सुधार अभियान, डुप्लीकेट नाम हटाने की प्रक्रिया तेज; बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन

2

Vijay Hazare Trophy: विदर्भ की विजयी हैट्रिक, दर्शन के पंजे में फंसी चंडीगढ़, गाड़ा जीत का झंडा

3

Mira Bhayandar Election में इस बार नए उम्मीदवार तय करेंगे सियासी दिशा, पुराने दिग्गज बाहर

4

Gondia: आंगनवाड़ी सेविकाओं का छलका दर्द, नहीं मिला ‘भाईदूज भेट’, दिवाली से एक दिन पहले हुई थी घोषणा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.