Mira Bhayandar में प्रेमी पर चाकू से हमला: पति ने की हत्या, अलग रह रही थी पत्नी
Mira Bhayandar Murder Case: मुंबई के भाईंदर में एक अलग रह रही महिला के पति ने उसके प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Murder Case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Murder Case News Update: मुंबई के भाईंदर पश्चिम इलाके में रिश्तों का एक दर्दनाक अंत सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी अलग रह रही पत्नी के प्रेमी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लंबे समय से अलग रह रहा था दंपति
शिकायतकर्ता नैना रोहित पवार (31) ठाणे शहर के नारायण नगर इलाके में अपने मायके में रह रही हैं। उनकी शादी वर्ष 2013 में रोहित पवार से हुई थी, लेकिन आपसी विवादों के चलते वर्ष 2019 से दोनों अलग रह रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’
खाकी पर दाग! मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
तीन साल से चल रहा था संबंध
पुलिस के अनुसार, नैना का पिछले तीन वर्षों से राकेश नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था और दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, कानूनी रूप से तलाक न होने के कारण उनका विवाह नहीं हो सका।
घटना से पहले की गतिविधियां
19 अप्रैल को नैना अपनी बेटी के साथ Mira Bhayandar की एक ज्वैलरी दुकान पर गई थीं, जहां उन्होंने पुराने सोने के झुमके बदलवाए। ये झुमके उनके पति रोहित पवार ने बनवाए थे।
ये भी पढ़ें :- BMC Headquarter में लगेगा नया साउंड सिस्टम, 1 करोड़ से ज्यादा खर्च का प्रस्ताव
पुलिस कर रही जांच
इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मीरा भाईंदर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
