Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उल्हासनगर में मीटर से छेड़छाड़, 7 लाख रूपए की बिजली चोरी

  • Written By: कमर.काजी
Updated On: Sep 16, 2021 | 10:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

उल्हासनगर. महावितरण विभाग (MSEDCL) द्वारा बिजली चोरों (Power Thieves) पर नकेल कसने का काम कल्याण परिमंडल में जोरों पर शुरू है। इसी अभियान (Campaign) के तहत महकमे की टीम ने उल्हासनगर कैंप (Ulhasnagar Camp) नंबर 5 के अंतर्गत विविध 3 जींस फैक्ट्री (Factory) वालों को बिजली चोरी के आरोप (Blame) में रंगे हाथों पकड़ने में सफलता अर्जित की है। कंपनी वाले बिजली के मीटर में हेरा-फेरी (Meter Manipulation) कर विभाग को चूना लगा रहे थे। साढ़े 7 लाख रूपए की बिजली चोरी करने का इन पर आरोप है। 

महावितरण के जनसंपर्क अधिकारी विजयसिंग दूधभाते द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पहला मामला स्थानीय कैंप नंबर 5 का है, जींस फैक्ट्री मालिक अर्जुन रामपाल चौरसिया और बिजली उपभोक्ता लवकुश कुमार, धर्मराज कुशवाहा पर आरोप है कि उन्होंने फैक्ट्री के मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की।  इस कंपनी के मीटर की गति 31.56 प्रतिशत कम की गई थी।  फैक्ट्री ने 1 लाख 34,280 रुपए  मूल्य की 9,601 यूनिट बिजली की चोरी की है। 

दूसरे उपभोक्ता ग्राहक रमेश मोतीराम लालवानी और उनके प्रतिनिधि हरेश शबलदास  किशनानी के साथ-साथ बिजली उपयोगकर्ता विजय भिक्कु वाढेल ने ओटी सेक्शन में अपने कारखाने के मीटर को  धीमा कर रखा था, इन पर 5 लाख 83,320 रुपए की 43,721 यूनिट बिजली की चोरी का आरोप है। वहीं तीसरे मामले में अयूब नवाब खान ने गायकवाड़ पाड़ा स्थित अपने कारखाने के मीटर से छेड़छाड़ की थी। खान ने 

सम्बंधित ख़बरें

आरपीआई (आठवले) की बैठक में पूर्व विधायक पप्पू कालानी की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज

ठाणे में अंडाणु बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़: 40 महिलाओं की मजबूरी का उठाया फायदा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar News: अवैध निर्माणों के कारण वालधुनी नदी का तट हो रहा संकरा, पर्यावरण प्रेमियों ने जताई चिंता

विधायक कुमार आयलानी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कल्याण-अंबरनाथ रोड सहित एमएमआरडीए सड़कों की प्रगति पर बैठक

2,228 यूनिट बिजली चुराई 

तीनों फैक्ट्रियों में मीटर सेट लेआउट में बदलाव और बिजली की खपत को कम करने के चलते महावितरण को नुकसान हुआ। सहायक अभियंता रोहिदास बरंडवाल की शिकायत के अनुसार सभी संबंधितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कल्याण मंडल के मुख्य अभियंता  धनंजय औंधेकर के मार्गदर्शन में अधीक्षक अभियंता दिलीप भोले, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता विजय यादव, सहायक अभियंता बरंडवाल, कनिष्ठ अभियंता योगेश आटे, जनमित्र प्रवीण अघाल्टे, सुरेश गायकवाड़, सहायक लेखाकार नीता ईसी, वरिष्ठ क्लर्क सचिन माली की टीम ने ऊक्त कार्रवाई की।

Meter tampering in ulhasnagar electricity theft worth rs 7 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2021 | 10:02 PM

Topics:  

  • Ulhasnagar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.