- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Meter Tampering In Ulhasnagar Electricity Theft Worth Rs 7 Lakh
उल्हासनगर में मीटर से छेड़छाड़, 7 लाख रूपए की बिजली चोरी
- Written By: कमर.काजी

उल्हासनगर. महावितरण विभाग (MSEDCL) द्वारा बिजली चोरों (Power Thieves) पर नकेल कसने का काम कल्याण परिमंडल में जोरों पर शुरू है। इसी अभियान (Campaign) के तहत महकमे की टीम ने उल्हासनगर कैंप (Ulhasnagar Camp) नंबर 5 के अंतर्गत विविध 3 जींस फैक्ट्री (Factory) वालों को बिजली चोरी के आरोप (Blame) में रंगे हाथों पकड़ने में सफलता अर्जित की है। कंपनी वाले बिजली के मीटर में हेरा-फेरी (Meter Manipulation) कर विभाग को चूना लगा रहे थे। साढ़े 7 लाख रूपए की बिजली चोरी करने का इन पर आरोप है।
महावितरण के जनसंपर्क अधिकारी विजयसिंग दूधभाते द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पहला मामला स्थानीय कैंप नंबर 5 का है, जींस फैक्ट्री मालिक अर्जुन रामपाल चौरसिया और बिजली उपभोक्ता लवकुश कुमार, धर्मराज कुशवाहा पर आरोप है कि उन्होंने फैक्ट्री के मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की। इस कंपनी के मीटर की गति 31.56 प्रतिशत कम की गई थी। फैक्ट्री ने 1 लाख 34,280 रुपए मूल्य की 9,601 यूनिट बिजली की चोरी की है।
सम्बंधित ख़बरें
आरपीआई (आठवले) की बैठक में पूर्व विधायक पप्पू कालानी की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज
ठाणे में अंडाणु बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़: 40 महिलाओं की मजबूरी का उठाया फायदा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Ulhasnagar News: अवैध निर्माणों के कारण वालधुनी नदी का तट हो रहा संकरा, पर्यावरण प्रेमियों ने जताई चिंता
विधायक कुमार आयलानी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कल्याण-अंबरनाथ रोड सहित एमएमआरडीए सड़कों की प्रगति पर बैठक
दूसरे उपभोक्ता ग्राहक रमेश मोतीराम लालवानी और उनके प्रतिनिधि हरेश शबलदास किशनानी के साथ-साथ बिजली उपयोगकर्ता विजय भिक्कु वाढेल ने ओटी सेक्शन में अपने कारखाने के मीटर को धीमा कर रखा था, इन पर 5 लाख 83,320 रुपए की 43,721 यूनिट बिजली की चोरी का आरोप है। वहीं तीसरे मामले में अयूब नवाब खान ने गायकवाड़ पाड़ा स्थित अपने कारखाने के मीटर से छेड़छाड़ की थी। खान ने
2,228 यूनिट बिजली चुराई
तीनों फैक्ट्रियों में मीटर सेट लेआउट में बदलाव और बिजली की खपत को कम करने के चलते महावितरण को नुकसान हुआ। सहायक अभियंता रोहिदास बरंडवाल की शिकायत के अनुसार सभी संबंधितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कल्याण मंडल के मुख्य अभियंता धनंजय औंधेकर के मार्गदर्शन में अधीक्षक अभियंता दिलीप भोले, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता विजय यादव, सहायक अभियंता बरंडवाल, कनिष्ठ अभियंता योगेश आटे, जनमित्र प्रवीण अघाल्टे, सुरेश गायकवाड़, सहायक लेखाकार नीता ईसी, वरिष्ठ क्लर्क सचिन माली की टीम ने ऊक्त कार्रवाई की।
Meter tampering in ulhasnagar electricity theft worth rs 7 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














