Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MBMC के अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा है बीमार ! ड्राइवरों का वेतन भी समय पर नहीं मिलता

MBMC Hospital's: मीरा-भाईंदर महानगर पालिका के मीरारोड ,पूनम सागर स्थित भारतरत्न इंदिरा गांधी अस्पताल के एंबुलेंस सेवा और वाहनों की हालत दयनीय हो गई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 27, 2025 | 08:00 PM

MBMC के अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा है बीमार ! (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mira-Bhayander: मीरा-भाईंदर महानगर पालिका के मीरारोड ,पूनम सागर स्थित भारतरत्न इंदिरा गांधी अस्पताल के एंबुलेंस सेवा और वाहनों की हालत दयनीय हो गई है। इस अस्पताल में उपलब्ध एंबुलेंस की हालत बीमार जैसे हो गई है। एंबुलेंस के टायर ,सीट की हालत तो खस्ता है ही, साथ ही इसके सायरन और हॉर्न भी बंद है। एंबुलेंस के कागजात भी सही नहीं होने के कारण मरीजों को अगर शहर से बाहर दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करना हो तो मुंबई के यातायात पुलिस का कोपभाजन का शिकार ड्राइवरों को होना पड़ता है।

पिछले एक वर्ष में इन वाहनों के दुर्व्यवस्था की 34 शिकायत मनपा के वाहन विभाग को की गई ,लेकिन कोई सुधार या बदलाव नहीं हुआ। एंबुलेंस चालकों के वेतन भी समय पर नहीं मिलने की शिकायत अब आम हो चुकी है, चालकों का कहना है कि अगर एक माह का वेतन मिल गया तो अगला वेतन कब मिलेगा इसकी कोई समय सीमा नहीं।

टायर, सायरन, हॉर्न, ब्रेक की हालत दयनीय

बता दें कि मनपा के सभी 6 प्रभागों के लिए 11 एंबुलेंस वाहन उपलब्ध हैं। जिस पर विभिन्न शिफ्ट में 35 ड्राइवर कार्यरत हैं। मनपा ने एंबुलेंस वाहनों के मरम्मत और ड्राइवरों के आपूर्ति का ठेका सिक्योर एंड प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को दिया है और इस पर निगरानी के लिए मनपा के लिपिक विनोद राठौड़ की नियुक्ति की गई है। राठौड़ का भी कहना है कि वाहनों के खस्ता हाल की कई शिकायत संबंधित विभाग को की गई लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में परंपरागत कुश्ती पर घटता युवाओं का रुझान, महंगे खानपान और जिम ट्रेंड से कुश्ती अखाड़े सूने

MBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त

तीसरी बार विकास योजना पर संकट, मीरा-भाईंदर की प्रस्तावित डीपी रद्द करने का प्रस्ताव पारित

ST बसों में अब ‘स्मार्ट’ सफर: 1 अप्रैल से रियायती यात्रा के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, जानें शुल्क और प्रक्रिया।

नतीजतन कई बार जटिल प्रसव के मामले में पीड़िता को मुंबई के नायर अस्पताल में स्थानांतरित करते समय एंबुलेंस के बीच रास्ते में ही बंद पड़ने, यातायात पुलिस द्वारा रोक दिए जाने की घटनाएं घटित हो चुकी है। ऐसे में अगर किसी पीड़िता के जान को जोखिम हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा, यह सवाल उठाए जा रहे हैं।

केवल स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित हो रही हैं बल्कि कर्मचारियों का जीवन-यापन पर भी संकट

भाजपा मीरा-भाईंदर शहर के जिला सचिव प्रवीण राय ने आयुक्त एवं प्रशासक राधाविनोद शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए एम्बुलेंस और शव वाहन की खराब स्थिति, तथा चालकों को समय पर वेतन न मिलने के मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। राय ने ” नवभारत ” को बताया कि इस लापरवाही का सबसे ज्यादा खामियाजा गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को उठाना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। ड्राइवरों को महीनों तक वेतन नहीं मिलता।

ये भी पढ़े: साइबर सुरक्षा नियंत्रण में महाराष्ट्र की बड़ी पहल, ‘रिंग द बेल फॉर सिक्योरिटी’ अभियान का शुभारंभ

इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित हो रही हैं बल्कि कर्मचारियों का जीवन-यापन भी संकट में है। राय ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल एम्बुलेंस और शव वाहन की मरम्मत नहीं की गई और चालकों का वेतन नियमित नहीं किया गया, तो भाजपा कार्यकर्ता मनपा के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

Mbmc hospitals ambulance service is ailing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 08:00 PM

Topics:  

  • Ambulance Drivers
  • District Hospitals
  • Maharashtra
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.