MBMC आयुक्त के आदेश को ठेंगा! 41.13 लाख बकाया, फिर भी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं

MBMC Commissioner Order: मीरा-भाईंदर मनपा में ठेकेदार से 41.13 लाख रुपये की बकाया राशि अब तक वसूल नहीं होने का मामला सामने आया है। आयुक्त के 15 दिन में भुगतान के आदेश के बावजूद राशि जमा नहीं हुई।
mbmc contractor 41 13 lakh dues action demand
ठेकेदार बकाया राशि )(सोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mira Bhayandar Municipal Corporation: मीरा- भाईंदर मनपा के खेल (क्रीड़ा) विभाग से जुड़े एक मामले में आयुक्त के स्पष्ट आदेश के बावजूद ठेकेदार से 41,13,545 रुपये की बकाया राशि अब तक वसूल नहीं होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एड.कृष्णा गुप्ता ने मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा से तत्काल ब्याज सहित राशि वसूलने और आदेश का पालन नहीं करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

15 दिन में भुगतान का था आदेश

गुप्ता के अनुसार, मनपा आयुक्त के 16 मई 2026 के आदेश में में मेसर्स साहस चैरिटेबल ट्रस्ट के ठेकेदार को मनपा की बकाया 41.13 लाख रुपये की राशि 15 दिनों के भीतर जमा करने का निर्देश दिया गया था। राशि जमा नहीं होने पर खेल विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए थे।

mbmc contractor 41 13 lakh dues action demand
अमरावती में बारिश की वापसी, अब तक सामान्य से 43.7% कम वर्षा, किसानों की फिर जगीं उम्मीदें

नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं

निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद ठेकेदार ने अब तक बकाया राशि जमा नहीं की है। खेल विभाग द्वारा कथित तौर पर कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि केवल नोटिस जारी करने के बजाय आयुक्त के आदेश के अनुरूप प्रभावी वसूली और कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग

कृष्णा गुप्ता ने मांग की है कि बकाया राशि को नियमों व करार के अनुसार चूक की तारीख से ब्याज सहित तत्काल वसूला जाए। साथ ही, 15 दिन की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी कार्रवाई में देरी के लिए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए और लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। गुप्ता ने ठेकेदार को जारी सभी नोटिस, पत्राचार, प्राप्त जवाब, अब तक की वसूली कार्रवाई तथा मूलधन और अर्जित ब्याज की वर्तमान रिपोर्ट उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com