Yavatmal News: कार्रवाई का डर दिखाकर लुटे सवा लाख रुपए, पुलिस कर्मचारी पर वसूली का गंभीर आरोप

Babhulgaon Police Employee: यवतमाल के बाभुलगांव में पुलिस कर्मचारी पर सुगंधित तंबाकू विक्रेता से कार्रवाई का डर दिखाकर सवा लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। मामले की जांच की मांग की गई है।
babhulgaon-police-employee-extortion-allegation-yavatmal
यवतमाल पुलिस वसूली मामलाएआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yavatmal Police Extortion Case: बाभुलगांव शहर में एक सुगंधित तंबाकू विक्रेता को कार्रवाई का डर दिखाकर एक पुलिस कर्मचारी द्वारा कथित रूप से सवा लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पैसे लेने के बाद भी व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से शहर में इस प्रकरण की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, ‘दीपक’ नामक पुलिस कर्मचारी पर यह गंभीर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने कार्रवाई का भय दिखाकर संबंधित व्यापारी से सवा लाख रुपये लिए।

लेकिन इसके बावजूद व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे व्यापारी ने नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एक जनप्रतिनिधि ने सीधे पुलिस थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद संबंधित व्यापारी के पैसे वापस करने का आश्वासन दिए जाने की जानकारी है। इस घटना के बाद बाभुलगांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आरोप है कि संबंधित अधिकारी इससे पहले भी कथित वसूली के मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

पहले भी वसूली के आरोप

खडकसावंगा के एक किराना दुकानदार से कार्रवाई की धमकी देकर 30 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया था। इसमें 21 हजार रुपये नकद और 9 हजार रुपये ऑनलाइन लेने की बात सामने आई थी। दुकानदार ने इस मामले की शिकायत अमरावती स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से की थी। हालांकि, वरिष्ठ स्तर पर मध्यस्थता के बाद पैसे वापस करने का आश्वासन देकर शिकायत को दबाने का आरोप लगाया गया।

वहीं वरूड-वलीदापूर के एक किसान को मटका कार्रवाई में जबरन फंसाने और उसके पास से 50 हजार 700 रुपये लेने का आरोप भी लगाया गया था। किसान ने बताया था कि यह रकम फसल बिक्री से मिली थी और उसके पास संबंधित दस्तावेज भी थे। इसके बावजूद दबाव बनाकर पैसे लेने का आरोप लगाया गया। मामला पालकमंत्री की समीक्षा बैठक तक पहुंचने की संभावना के बाद पैसे वापस किए जाने की बात कही गई।

babhulgaon-police-employee-extortion-allegation-yavatmal
अकोला जिले में पान की दुकानें शुरु करने के आदेश

कार्रवाई के नाम पर वसूली का आरोप

आरोप है कि अन्न एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई का हवाला देकर कुछ लोगों से कथित रूप से वसूली की जा रही थी। इस पूरे मामले की वरिष्ठ स्तर पर जांच की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।

सवा लाख रुपये के कथित वसूली प्रकरण के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि संबंधित कर्मचारी ने इससे पहले कितने व्यापारियों और नागरिकों से इस तरह पैसे लिए होंगे। नागरिकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी

बाभुलगांव पुलिस थाना पुलिस निरीक्षक दीपमाला भेंडे ने कहा कि इस संबंधित मामले की जांच की जाएगी। जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com