Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख के गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thane News: भिवंडी क्राइम ब्रांच ने 3.5 लाख रुपये कीमत के 4.8 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के घर से अवैध माऊजर पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 25, 2025 | 01:46 PM

भिवंडी में गांजा बरामद (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhiwandi Crime News: भिवंडी क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.5 लाख रुपये कीमत के गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत उर्फ सलाह सुरेश तायडे और सोहेल उर्फ पित्तल इरफानअली अंसारी के रूप में हुई है।

भिवंडी क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनावने ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यह दोनों व्यक्ति गांजा बेचने के लिए के. बी. चौकी की ओर आएंगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को धर दबोचा।

जांच के दौरान आरोपियों के पास से लगभग 4 किलो 827 ग्राम गांजा, एक यामाहा फसिनो स्कूटर और अन्य सामान जब्त किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 3,54,800 रुपये आंकी गई है।

अदालत की प्रक्रिया के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने यह गांजा कहाँ से मंगाया और इस पूरे मामले के पीछे कौन-कौन से नेटवर्क काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Marijuana benefits in hindi: केवल नशे के लिए नहीं सेहत के फायदेमंद होता है गांजा, जानिए

इसके अलावा छापेमारी के दौरान एक आरोपी के घर से अवैध माऊजर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। इस हथियार की कीमत लगभग 3,85,100 रुपये आंकी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह पिस्टल और कारतूस नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है और आगे की जांच में इसका खुलासा होगा।

भिवंडी क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस तरह की कार्रवाईयों से न सिर्फ अवैध गांजा व्यापारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है बल्कि शहर में नशे के खिलाफ संदेश भी दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि ऐसे बड़े अभियान से अपराधियों में खौफ पैदा होता है और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं।

पुलिस ने आगे कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों और उनके नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच जारी रहेगी। जल्द ही यह पता लगाया जाएगा कि इस अवैध गांजा सप्लाई में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Major action by bhiwandi crime branch two accused arrested with ganja worth rs 3 5 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 01:46 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

Pune-Pimpri की हवा रेड अलर्ट पर, IT हब में AQI 300 के पार; ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

2

नासिक मनपा चुनाव: महाविकास आघाड़ी में सीटों पर अब भी फंसा पेंच, गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

3

Mira Bhayandar: भाजपा-शिवसेना युति पर सस्पेंस, राकांपा ने तोड़ा महायुति से नाता

4

Maharashtra News: महायुति को झटका, नवी मुंबई में भाजपा और शिवसेना आमने-सामने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.