मुंबई में लालबाग राजा के दर्शन हेतु सुरक्षा कड़ी, चिंचपोकली और करी रोड पर 669 जवान, 55 टीसी करेंगे टिकट जांच

Mumbai Railway Police: गणेशोत्सव में लालबाग राजा के दर्शन हेतु उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए करी रोड और चिंचपोकली स्टेशनों पर 669 RPF-होमगार्ड जवान और 55 TC तैनात किए गए हैं।
Tight security for Lalbaugcha Raja darshan: 669 personnel deployed at Chinchpokli and Curry Road; ticket checks in place
मुंबई रेलवे पुलिस सुरक्षा तैनाती, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Railway Police Security Chinchpokli Currey Road: गणेशोत्सव के दौरान लालबाग के राजा और चिंचपोकली के चिंतामणि के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चिंचपोकली और करी रोड रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

669 RPF और होमगार्ड जवान तैनात

दोनों रेलवे स्टेशनों पर कुल 669 आरपीएफ और होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। इन जवानों को भीड़ नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की जिम्मेदारी दी गई है। स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

55 टीसी करेंगे टिकटों की जांच

सुरक्षा व्यवस्था के साथ रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की है। करीब 55 टिकट निरीक्षक (टीसी) यात्रियों के टिकटों की जांच कर रहे हैं।

उन्हें भीड़ के बीच टिकट जांच के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

450 होमगार्ड की अतिरिक्त व्यवस्था

गणेशोत्सव के दौरान आरपीएफ, रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस का संयुक्त बंदोबस्त तैनात किया गया है। नियमित रूप से तैनात करीब 3,500 पुलिसकर्मियों के अलावा 450 अतिरिक्त होमगार्ड की व्यवस्था की गई है।

विशेष ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 250 अधिकारियों, कर्मचारियों और होमगार्ड की अलग से तैनाती की गई है। इससे प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ने वाले यात्री दबाव को संभालने में मदद मिलेगी।

Tight security for Lalbaugcha Raja darshan: 669 personnel deployed at Chinchpokli and Curry Road; ticket checks in place
बहुभाषी होने से महाराष्ट्र का गौरव कम नहीं होता, CM फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार

प्रमुख स्टेशनों पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा

गणेशोत्सव के मद्देनजर सीएसएमटी, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, पनवेल, दिवा, चर्चगेट, मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस और कल्याण रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि नजर आने पर तुरंत रेलवे पुलिस या स्टेशन प्रबंधन को इसकी सूचना दें। यात्री जरूरत पड़ने पर 139 हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com