Maharashtra TET Exam 2026: महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
Maharashtra TET Exam: महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को पेपर लीक की आशंका के चलते स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने अभी नई तारीख का ऐलान नहीं किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक (सौ. AI Generated Image)
Maharashtra TET Exam Postponed: देश अभी नीट पेपर लीक के मामले से उभरा भी नहीं था कि अब महाराष्ट्र से टीईटी पेपर लीक की खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को महाराष्ट्र सरकार ने स्थगित कर दिया है।
महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए मौजूदा हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने परीक्षा टालने का फैसला लिया है।
नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी
शिक्षा विभाग के अनुसार, टीईटी परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। विभाग ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक सूचना का इंतजार करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। नई तारीख और परीक्षा संबंधी अन्य दिशा-निर्देश आधिकारिक माध्यमों से जारी किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT का बड़ा ऐलान, बागी सांसदों के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 51 हजार का इनाम
नासिक कुंभ तैयारियों को झटका, एनजीटी की पेड़ कटाई पर रोक से 10 लेन सड़क और अंडरपास परियोजनाएं प्रभावित
Nagpur NMC Update: काचीपुरा के अवैध निर्माणों पर 10 साल बाद जागा प्रशासन, जल्द थमाए जाएंगे कड़े नोटिस
याद रखीएगा नागपुर में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 1.66 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
पेपर लीक की आशंका बनी वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा से पहले पेपर लीक होने की आशंका सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया, ताकि सभी अभ्यर्थियों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें :- PMRDA के तहसील कार्यालयों की बदहाली उजागर, न सुविधाएं न अधिकारी; नागरिकों को मुख्यालय के लगाने पड़ रहे चक्कर
अभ्यर्थियों से संयम बरतने की अपील
शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी समय-समय पर जारी की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें।
