Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब मेल में यात्रियों के साथ लूटपाट, भुसावल के पास हुई घटना, कल्याण में दर्ज कराई गई शिकायत

  • By अशोक वर्मा
Updated On: Jul 08, 2023 | 08:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कल्याण: फिरोजपुर (Firozpur) से मुंबई आ रही पंजाब मेल (Punjab Mail) में सात लोगों के साथ मारपीट और चाकू दिखाकर हजारों रुपए की लूटपाट किए जाने की घटना प्रकाश में आई हैं, जिससे एक बार फिर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा हैं, यह मारपीट और लूटपाट की घटना देर रात भुसावल (Bhusaval) से 3 किलोमीटर दूर आउटर पर खड़ी पंजाब मेल के जनरल डिब्बे में घटी बताई जा रही हैं। पीड़ितों द्वारा कल्याण (Kalyan) में शिकायत दर्ज करवाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर से मुंबई आ रही पंजाब मेल जब शुक्रवार-शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे भुसावल से तीन किलोमीटर पहले आउटर पर खड़ी हुई, तभी जनरल डिब्बे में तीन अज्ञात आरोपी गाड़ी में चढ़े और एक एक यात्री को शौचालय के पास ले जाकर मारपीट कर चाकू का भय दिखाकर 10,053 की लूटपाट की। लुटरों के शिकार हुए ललितपुर से दादर जा रहे रामसिंह अहिरवार को बहुत अधिक पीटा  गया हैं,  कल्याण जीआरपी थाने के सीनियर पीआई मुकेश ढगे ने बताया कि रामसिंह अहिवारा की शिकायत पर 25 से 30 वर्ष के तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जीरो नंबर के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में इस मामले को यहां से भुसावल ट्रांसफर कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Suicide से पहले आरोपी ने जेल में लिखी डायरी, पुलिस ने किया खुलासा, सामने आया आत्महत्या का असली कारण

शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ बगावत की तैयारी में, कल्याण पूर्व में महायुति में चरम पर पहुंचा विवाद

कल्याण के मॉल में डिस्प्ले पर रखा मोबाइल चुराने वाले हाई-प्रोफाइल ‘बंटी बबली’ गिरफ्तार

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

लुटरों के शिकार हुए अन्य यात्रियों में नीलेश कुमार ललित से दादर जा रहे थे, प्रभात कुमार ललितपुर से दादर जा रहे थे, मुलायम अहिरवार ललितपुर से दादर जा रहे थे, रामबाबू अग्रवाल भी ललितपुर से दादर जा रहे थे अन्य दो पीड़ित यात्री दतिया और झांसी के निवासी भी लूट का शिकार हुए, लेकिन वह किसी बजह से कल्याण नहीं उतर सके और गाड़ी में आगे चले गए थे। लूट की इस घटना से मेल गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं।

Loot with passengers in punjab mail incident happened at night near bhusaval complaint lodged in kalyan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2023 | 08:57 PM

Topics:  

  • Kalyan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.