Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे के घोड़बंदर में फिर दिखा तेंदुआ, सोसायटी के लोगों में भय का माहौल

  • Written By: Virendra Mishra
Updated On: Feb 26, 2022 | 05:18 PM
Follow Us
Follow Us:

ठाणे: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park) से सटे उपवन में जहां कुछ घरों में तेंदुआ (Leopard) दिखने की घटना ताजा थी, वहीं घोडबंदर (Ghodbunder) क्षेत्र के कसारवडवली और वाघबिल क्षेत्र में स्थित तीन-चार सोसायटियों की पार्किंग से गुजरते हुए तेंदुआ सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है। इस संदर्भ में वन विभाग (Forest Department) ने तत्काल तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन वह अभी तक नहीं मिला है। वन विभाग ने भी सोसायटी धारकों को अब सतर्क रहने का निर्देश दिया है। वहीं इस घटना से सोसायटी के रहिवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। 

गौरतलब है कि घोड़बंदर रोड़ स्थित कसारवडवली और वाघबिल क्षेत्र में कई आवासीय परिसर हैं।  ऐसे में यहां के कुछ सोसायटियों की सुरक्षा भी खतरे में हैं क्योंकि तेंदुए को उसी इलाके में एक सोसायटी की सुरक्षात्मक दीवारों से गुजरते हुए देखा गया था।  वह 22 फरवरी की रात करीब 1. 30 बजे इसी इलाके से गुजरा।  बाद में उन्हें यहां तीन से चार अन्य सोसायटी के सुरक्षा दीवार और प्रवेश दीवार के ऊपर से आगे बढ़ते देखा गया।  

सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ, देखें वीडियो

उसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है।  लेकिन तेंदुआ कहां से आया और कहां गया। यह प्रश्न बना हुआ है।  हलांकि, अब वन विभाग के जरिए इसका पता लगाया जा रहा है।  इस बीच इस घटना के बाद से यहां के सोसायटी के लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की माने तो वन विभाग की टीम ने इन्हें राहत देने के लिए एक बैठक की है।  बैठक के अनुसार सोसायटी के सुरक्षा गार्डों को भी निर्देश दिया गया है कि अगर वे तेंदुआ देखेंगे तो चिल्लाएंगे, वह भाग जाएगा।  साथ ही लाठी-डंडे सुरक्षा गार्डों को सौंपने के भी निर्देश दिए गए हैं।  उन्हें ये डंडे बजाते रहने को भी कहा गया है। 

सम्बंधित ख़बरें

‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़

पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी

पहली मंजिल से कूदा दीपक, पति को ढूंढ रही नेहा… अभी भी मलबे में दबी कई जिंदगियां, भिवंडी हादसे में 3 शव बरामद

भिवंडी में बड़ा हादसा! गहरी नींद में सोए मजदूरों पर गिरा 4 मंजिला इमारत का हिस्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

[blockquote content=”वहीं घोड़बन्दर रोड के उपर्युक्त परिसरों में आधी रात के करीब तेंदुआ में सोसायटियों में आया था। वाघबिल में स्थित एक सोसायटी की सुरक्षा दीवार पर टहलता नजर आया। सीसीटीवी में उसकी हरकतें देखी गई हैं। अब हम वन विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे। ” pic=”” name=”-रोहित गायकवाड़, स्थानीय निवासी, देवा ग्रुप एसोसिएशन अध्यक्ष”]

Leopard seen again in thane ghodbunder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2022 | 05:18 PM

Topics:  

  • Forest Department
  • Ghodbunder
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.