बदलापुर नगर परिषद का 744 करोड़ का बजट पेश, सड़कों का चौड़ीकरण और नए अस्पतालों पर जोर, जानें क्या है खास?
Badlapur Nagar Parishad Budget: कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुनाफे वाला बजट पेश किया है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
- Written By: आकाश मसने
बदलापुर नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kulgaon Badlapur Municipal Council Budget 2026: ठाणे जिले की कुलगांव बदलापुर नगर परिषद के मुख्याधिकारी मारुति गायकवाड़ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बकाया वाला बजट नगर परिषद अध्यक्ष रुचिता घोरपड़े को प्रस्तुत किया। यह बजट 6 लाख 83 हजार रुपए बैलेंस अर्थात मुनाफे वाला है। जिसमें आय 744 करोड़ 44 लाख रुपए और व्यय 744 करोड़ 38 लाख रुपए अनुमानित है। इस वर्ष प्रशासन ने चिकित्सा सुविधाओं जिसमें ऑपरेशन थिएटर, अस्पताल का जीर्णोद्धार, कुप्रबंधन कार्यक्रम, स्कूलों का जीर्णोद्धार और निर्माण तथा वर्षा जल प्राथमिकता दी है।
बेवजह खर्च पर रोक से आत्मनिर्भर होगी नगर परिषद
प्रशासन ने सुझाव दिया है कि इस वर्ष के बजट में नगर परिषद को आत्मनिर्भर बनाना और फिजूल खर्च को रोकना ही एकमात्र विकल्प है। इस नीति के अनुसार नगरवासियों को अधिक सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने के लिए धनराशि उपलब्ध होगी, अतः मुख्याधिकारी मारुति गायकवाड़ ने आशा व्यक्त की है कि नगर परिषद की आय बढ़ाने में सभी सदस्य सहयोग करेंगे।
कमजोर वर्ग, दिव्यांग पर खर्च होगा 1.53 करोड़
इस वर्ष के बजट में 1.53 करोड़ रुपए महिला एवं बाल कल्याण, कमजोर वर्ग और दिव्यांग कल्याण विभागों पर खर्च किया जाएगा। इस वर्ष प्रशासन ने जन प्रतिनिधियों की मांगों को भी महत्व दिया है। हाल ही में नवनिर्वाचित नगरसेवकों की आयोजित पहली आमसभा में शहर में नाट्यगृह, अस्पताल और नए स्कूल के निर्माण और मरम्मत के लिए रणनीतिक निर्णय लेने का प्रस्ताव रखा गया, उसके अनुसार प्रशासन ने रंगमंच, चिकित्सा सेवाओं, कुप्रबंधन कार्यक्रमों, अस्पताल की मरम्मत, स्कूल की मरम्मत, नए स्कूलों के निर्माण और वर्षा जल प्रबंधन के लिए धनराशि आवंटित की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
प्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
18 साल बाद बरी हुए राज ठाकरे, रेलवे भर्ती आंदोलन, जानें कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?
सड़कों के चौड़ीकरण दिया गया सुझाव
प्रशासन ने नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिए कुछ उपाय प्रस्तावित किए हैं। प्रशासन ने शहरी नियोजन के माध्यम से आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का इरादा व्यक्त किया है। शहर में छह मीटर चौड़ी सड़कों को नौ मीटर चौड़ा करने और अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के शुल्क में वृद्धि करने का भी सुझाव दिया गया है। प्रशासन ने भवनों पर मोबाइल टावरों पर कर लगाने और विज्ञापन कर से आय बढ़ाने का भी सुझाव दिया है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ‘मिसिंग लिंक’ का काम अंतिम चरण में, अब 30 मिनट पहले पहुंचेंगे, जानें टोल का नया नियम
5 साल बाद पेश हुआ कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद में बजट
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रुचिता राजेंद्र घोरपड़े, उप नगराध्यक्ष प्रियंका आशीष दामले और स्थायी समिति के सदस्य उपस्थित थे। कुलगांव बदलापुर नगर परिषद पिछले पांच वर्षों से प्रशासनिक अधिकारियों के अधीनथी। पांच वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब पहली बार नगर परिषद का बजट जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रस्तुत किया गया। जानकारी के मुताबिक मुख्याधिकारी द्वारा अंतिम मंजूरी के लिए पेश किए गए बजट पर अंतिम मोहर लगने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष रुचिता घोरपड़े अगले तीन चार दिनों में एक विशेष आम सभा का आयोजन करेंगी। प्रशासन द्वारा सुझाये गए आय एवं खर्च परनगर परिषद के जनप्रतिनिधि चर्चा कर उसको मान्यता देंगे।
