Thane: मतदान प्रक्रिया पारदर्शी बनाने पर जोर, केडीएमसी चुनाव को लेकर अहम समीक्षा बैठक
KDMC Municipal Election की तैयारियों को लेकर मुख्य चुनाव निरीक्षक निलेश गोरख सागर ने मनपा स्तर पर समीक्षा की। बैठक में पारदर्शिता और मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने पर विशेष निर्देश दिए गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Kalyan Dombivli News In Hindi: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) चुनाव को लेकर नियुक्त मुख्य चुनाव निरीक्षक निलेश गोरख सागर ने मनपा स्तर पर चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू बनाने पर विशेष जोर दिया।
समीक्षा बैठक में चुनाव निरीक्षक पद्माकर रोकडे, महानगरपालिका चुनाव अधिकारी एवं आयुक्त अभिनव गोयल, अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे, कल्याण परिमंडल-3 के पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे सहित सभी नोडल अधिकारी, प्रभागवार चुनाव निर्णय अधिकारी, पुलिस एवं आरटीओ अधिकारी मौजूद रहे।
मतदाता टर्नआउट और प्रशिक्षण पर निर्देश
मुख्य चुनाव निरीक्षक निलेश गोरख सागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता टर्नआउट का रिकॉर्ड पूरी तरह सटीक और व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए, इसके लिए प्रभावी प्रशिक्षण और स्पष्ट नियोजन बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
ठाणे के सरकारी अस्पताल में नर्स से दुर्व्यवहार का आरोप, हंगामे के बाद काम बंद, नरेंद्र मेहता ने गार्ड को हटाया
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
ठाणे में 31 जुलाई तक बिजली नहीं कटेगी, विधायक की बैठक में महावितरण ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
रिपोर्टिंग और डिस्पैच व्यवस्था पर जोर
निरीक्षक ने रिपोर्टिंग प्रक्रिया को त्रुटिरहित रखने पर बल दिया। उन्होंने डिस्पैच और रिसीविंग से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और कुशलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान और मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण
बैठक के दौरान महानगरपालिका चुनाव अधिकारी एवं आयुक्त अभिनव गोयल ने चुनावी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पीपीटी के जरिए मतदान, मतगणना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai Municipal Election 2025-26 के लिए ईवीएम पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
निष्पक्ष और सुचारू चुनाव का संकल्प
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। बैठक के अंत में यह स्पष्ट किया गया कि केडीएमसी चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और भरोसेमंद तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
