कल्याण-डोंबिवली में KDMC का बड़ा एक्शन, टिटवाला की इस आलीशान सोसाइटी का काटा पानी, 1.5 करोड़ का टैक्स है बकाया
KDMC Tax Recovery: टिटवाला की रिजेंसी सर्वम सोसाइटी पर KDMC ने कड़ा प्रहार किया है। 1.5 करोड़ का टैक्स और पानी बिल न भरने पर प्रशासन ने जलापूर्ति बंद कर दी और कई संपत्तियों को सील कर दिया।
- Written By: आकाश मसने
कल्याण-डोंबिवली मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kalyan-Dombivli Water Cut: ठाणे जिले की कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) ने कर और पानी बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसी कार्रवाई के तहत टिटवाला स्थित रिजेंसी सर्वम सोसाइटी की पानी सप्लाई मंगलवार को काट दी गई। सोसाइटी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बकाया था, जिसमें एक करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स और करीब 50 लाख रुपये पानी बिल शामिल हैं।
कल्याण-डोंबिवली मनपा आयुक्त अभिनव गोयल और अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे के मार्गदर्शन में टैक्स विभाग के उपायुक्त बालासाहेब चव्हाण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मनपा अधिकारियों के अनुसार सोसाइटी को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन बकाया राशि जमा करने को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं मिला। इसके बाद मनपा प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जलापूर्ति बंद कर दी। बताया जा रहा है कि इस सोसायटी में सैकड़ों परिवार रहते हैं। पानी सप्लाई बंद होने से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आयुक्त ने दिए अभियान जारी रखने के आदेश
उपायुक्त बालासाहेब चव्हाण ने बताया कि ‘अ-प्रभाग’ क्षेत्र में टैक्स वसूली अभियान तेज किया गया है। इसी अभियान के तहत 9 अन्य बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। बार-बार नोटिस के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर संबंधित 9 लोगों को उनकी प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे मनपा के इतने हजार विद्यार्थियों को मिलेगी दो साल तक मुफ्त यूनिफॉर्म, योजना को महासभा की मंजूरी का इंतजार
‘जानलेवा केक’, जन्मदिन पर बच्चा निगल गया मेटल की पिन, मां ने सुनाई खौफनाक आपबीती
‘नवी मुंबई में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान’, नर्स ने जूते-चप्पल के स्टैंड के पास फेंकी मूर्तियां और मंदिर
‘नवजात के शव को मुंह में दबाकर घुमा रहा था कुत्ता’, मुंब्रा में खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग
यह भी पढ़ें:- मुंबई-नवी मुंबई का सफर होगा झटपट, 1389 करोड़ के ऐरोली कनेक्टर से 30 मिनट का जाम सिर्फ 10 मिनट में होगा खत्म
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के आयुक्त अभिनव गोयल ने बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से जल्द से जल्द प्रॉपर्टी टैक्स और पानी बिल का बकाया जमा करने की अपील की गई है, अन्यथा मनपा की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
