-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kdmc Administration Became Strict Regarding Plastic
प्लास्टिक को लेकर KDMC प्रशासन हुआ सख्त
- Written By: अशोक वर्मा

कल्याण : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका प्रशासन (Kalyan-Dombivli Municipal Administration) प्रतिबंधित प्लास्टिक (Banned Plastic) के इस्तेमाल को लेकर सख्त हो गया हैं। संबंधित विभाग के उपायुक्त अतुल पाटिल की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के माध्यम से सिंगल यूज (Single Use) प्लास्टिक प्रतिबंध और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जन जागरूकता के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक को यूज नहीं करने का संकल्प लिया गया।
जुर्माना लगाया जाता है
इस बैठक में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कुलकर्णी और उनके सहयोगियों, कल्याण-डोंबिवली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रतिनिधि, हॉकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रतिनिधि, होटल प्रोफेशनल्स एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों और अन्य संगठनों के साथ-साथ नगर निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के अधिकारी, उप मुख्य स्वच्छता अधिकारी, सभी संभागों के स्वच्छता अधिकारी के साथ-साथ स्वच्छता निरीक्षक, मुकादम आदि भी उपस्थित थे। 1 जुलाई 2022 से केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के आदेश के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में महानगरपालिका प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। जिसके तहत पहली बार 5000 रुपए का जुर्माना, दूसरी बार 10,000 रुपए का जुर्माना, तीसरी बार 25,000 रुपए का जुर्माना लिया जाता हैं।
अधिकारियों ने दिया उचित मार्गदर्शन
चूंकि पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज करने का प्रावधान है। इसलिए ठोस अपशिष्ट विभाग के उपायुक्त अतुल पाटिल ने उपस्थित लोगों से अपील की कि महानगरपालिका क्षेत्र के व्यापारी, फेरीवाले और होटल व्यवसायी इस पर ध्यान दें और इससे बचें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग मामले को लेकर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने भी उचित मार्गदर्शन दिया। “सिंगल यूज प्लास्टिक” का प्रयोग न करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें “सिंगल यूज प्लास्टिक” के प्रतिबंध के बारे में स्कूली छात्रों, व्यापारी संघों, हॉकर्स एसोसिएशन के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी सुझाव दिया गया।
Kdmc administration became strict regarding plastic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
Jul 22, 2026 | 04:10 PMछात्रों पर पुलिस की बर्बरता पर HC सख्त, मोदी सरकार को भेजा नोटिस, CCTV और बॉडी कैम फुटेज नहीं होंगे डिलीट
Jul 22, 2026 | 04:07 PMBigg Boss 20: सलमान की दबंगई के आगे ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ का जलवा होगा कम?
Jul 22, 2026 | 04:04 PMसरकार जंतर-मंतर आए तभी होगी बात…CJP की दो टूक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र
Jul 22, 2026 | 04:03 PMनागपुर MIDC का बड़ा कदम: बंद पड़े 39 औद्योगिक प्लॉट वापस लिए गए, मिलाप पोर्टल के जरिए नए उद्यमियों को मिलेंगे
Jul 22, 2026 | 04:02 PMट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
Jul 22, 2026 | 04:01 PMमुंबई के पुलों और फ्लाईओवरों की डिजाइन खामियां रोकने के लिए BMC ने बनाया 29 विशेषज्ञों का पैनल
Jul 22, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM














