- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kashigaon Metro Station 9 Traffic Parking Issue Mira Bhayandar
Kashigaon Metro Station पर ट्रैफिक संकट, मंत्री सरनाईक का 60 दिन का अल्टीमेटम
मीरा-भाईंदर के Kashigaon Metro Station पर बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक जाम को लेकर मंत्री प्रताप सरनाईक ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन को 60 दिनों में स्थायी समाधान देने का निर्देश दिया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रताप सरनाईक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Kashigaon Metro Station Traffic Parking: मीरा-भाईंदर में मेट्रो-9 जहां एक ओर आधुनिक यातायात सुविधा दे रही है, वहीं Kashigaon Metro Station के बाहर ट्रैफिक जाम और पार्किंग संकट ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
स्टेशन के आसपास बढ़ती भीड़ से हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रताप सरनाईक ने शनिवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
60 दिनों का अल्टीमेटम
मंत्री सरनाईक ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA)और मीरा-भाईंदर महानगरपालिका को 60 दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
एकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया
स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
पालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Kashigaon Metro Station ट्रैफिक और पार्किंग बना चुनौती
स्टेशन के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग और वाहनों की भीड़ के कारण यात्रियों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
प्रशासन को सख्त चेतावनी
मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि तय समय में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देने और ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में स्वदेशी नीति को बढ़ावा, सरकारी कार्यों में भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता
यात्रियों को राहत की उम्मीद
इस कार्रवाई के बाद अब स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही ट्रैफिक और पार्किंग समस्या का समाधान होगा। मेट्रो-9 की सुविधा का पूरा लाभ तभी मिल पाएगा, जब स्टेशन के आसपास की व्यवस्था भी सुचारु होगी।
Kashigaon metro station 9 traffic parking issue mira bhayandar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! भोपाल रेल मंडल ने 440 लोगों को दबोचा; दर्ज किए केस
May 05, 2026 | 08:12 PM34 साल की हुई मुंबई की लेडीज स्पेशल, पश्चिम रेलवे पर शुरू हुई थी, पहली महिला लोकल
May 05, 2026 | 08:08 PMरायगढ़ के तटों पर टार बॉल्स का संकट, जहरीले हुए समंदर के किनारे, समुद्री जीवों पर मंडराया मौत का साया
May 05, 2026 | 07:59 PMPrabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
May 05, 2026 | 07:58 PMCUET UG 2026 Admit Card जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 11 मई से परीक्षा शुरू
May 05, 2026 | 07:51 PMअदालत में शांत खड़ा रहा भोंदू अशोक खरात, जमीन हड़पने और अवैध साहूकारी मामले में बड़ी कार्रवाई
May 05, 2026 | 07:45 PM90 लाख वोट कटने से कैसे ढह गया TMC का किला? SIR ने खत्म किया ममता का ‘खेला’, आंकड़ों से समझें पूरा गणित
May 05, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














