कल्याण के वरप गांव में गरबा में लहराई तलवारें, युवक पर हमला और वाहनों में तोड़फोड़, 8 लोगों पर केस दर्ज

Kalyan Crime News: कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल में तलवारों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को पीटने के साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ की गई
Kalyan Varap Village Garba Sword Attack
कल्याण वरप गांव में गरबा में तलवार से हमलासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कल्याण के वरप गांव में गरबा कार्यक्रम के दौरान तलवार लेकर घुसे बदमाश।

  • पुरानी रंजिश के चलते केतन मुन्ना पाल नामक युवक के साथ मारपीट।

  • पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला किया, 4 आरोपी हिरासत में।

Kalyan Varap Village Garba Sword Attack: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण तालुका से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। कल्याण के पास वरप गांव में स्थित जिला परिषद स्कूल के पास चल रहे गरबा कार्यक्रम के दौरान हथियारों से लैस कुछ बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में भारी डर का माहौल बना हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याण ग्रामीण के महारल और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से प्रवासी आबादी बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर दबंगई और भाई-गिरी की घटनाएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। वरप गांव में हुई इस हिंसक घटना की मुख्य वजह दो दिन पहले हुआ एक आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुरानी रंजिश के चलते ही हमलावरों ने गरबा पंडाल को अपना निशाना बनाया।

Kalyan Varap Village Garba Sword Attack
कल्याण की वालधुनी नदी को प्रदूषणमुक्त करने की तैयारी, MPCB ने लिए पानी के नमूने, जल्द होगी सख्त कार्रवाई

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

बताया गया है कि वे दो दिन पहले हुए झगड़े को लेकर चेतन मुन्ना पाल नामक युवक को मारने के लिए तीन-चार मोटरसाइकिल पर आए 5 से 8 युवक तलवारें लेकर गरबा में घुस गए और डांस रुकवा दिया। दहशत में लोग इधर ऊधर भागने लगे।

तलवारें लहराते हुए पंडाल में घुसे बदमाश

तलवार लेकर पहुंचे बादमाशों ने चेतन मुन्ना पाल के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। एक रिक्शा और एक फोर-व्हीलर में भी तोड़फोड़ की गई। सोशल मीडिया पर इस आतंक का वीडियो वायरल हो गया है और पंचकुशी में दहशत का माहौल है।

Kalyan Varap Village Garba Sword Attack
पत्नी पीड़ित पुरुषों का दशहरे के दिन अनोखा प्रदर्शन! छत्रपति संभाजीनगर में हुआ शूर्पणखा दहन

8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में शिकायतकर्ता राहुल गोंधले ने कल्याण ग्रामीण पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर कल्याण ग्रामीण पुलिस ने गुंडे प्रतुश जाधव, विनायक मदाने, रोशन चौधरी, दीपक लोखंडे, महेश राम जतन जायसवाल, आयुष महेश पांडे समेत 8 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 37(1), 37(3), 109(1), 35(2), 352, 189(2), 191(3) के तहत केस दर्ज किया गया है।

टिटवाला के कल्याण ग्रामीण पुलिस स्टेशन में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 8 में से 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश धागे आगे की जांच कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com