‘एक फोन कॉल’ के बाद बदला था अजित पवार का यात्रा कार्यक्रम, विमान हादसे पर फिर उठे सवाल
Kalyan में आयोजित शोकसभा के दौरान विमान हादसे से पहले आए कथित फोन कॉल और बदले यात्रा कार्यक्रम को लेकर नया दावा सामने आया है। बयान के बाद राजनीतिक हलकों में फिर से चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजित पवार के प्लेन हादसे की तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pramod Hindurao On Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।
कल्याण के मंगेशी हॉल में आयोजित शोकसभा के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पवार के करीबी माने जाने वाले प्रमोद हिंदुराव ने दावा किया कि हादसे से ठीक पहले एक फोन कॉल के बाद अजित पवार ने अपनी यात्रा का निर्णय बदल दिया था।
हिंदुराव के अनुसार अजित पवार पहले सड़क मार्ग से बारामती जाने वाले थे और इसकी तैयारी भी कर ली गई थी। लेकिन हादसे से एक दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल या अन्य किसी नेता का फोन आया। बताया गया कि मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण फाइल लंबित है, जिसे तत्काल देखना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
मुंबई के जलाशयों में घटा जलस्तर: ठाणे में 10% पानी कटौती लागू, कई इलाकों में प्रभावित होगी जलापूर्ति
मेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
ये भी पढ़ें :- सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में जलसंकट खत्म करने की तैयारी, 4 करोड़ की जलापूर्ति योजना को मिली मंजूरी
एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार
- हिंदुराव ने कहा कि मंत्रालय में फाइल का काम निपटाने के बाद अजित पवार ने चार्टर विमान से बारामती जाने का निर्णय लिया। दुर्भाग्यवश, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
- इस बयान ने पहले से उठ रहे सवालों को फिर हवा दे दी है। उल्लेखनीय है कि अजित पवार के भतीजे और राष्ट्रवादी (शरद) गुट के विधायक रोहित पवार भी हादसे की परिस्थितियों पर सवाल उठा चुके हैं। अब हिंदुराव के दावे ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।
- क्या यात्रा कार्यक्रम में आखिरी क्षण में हुए बदलाव ने हादसे की कड़ी को प्रभावित किया? हालांकि इस संबंध में आधिकारिक जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन शोकसभा में दिया गया।
- यह बयान सियासी गलियारों में नई बहस का कारण बन गया है।
- विमान हादसे की सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन ‘उस एक फोन कॉल’ ने पूरे घटनाक्रम को फिर से केंद्र में ला दिया है।
